फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   High Court angry over the growing mess in the city of lakes

झीलों की नगरी में बढ़ती गंदगी को लेकर हाईकोर्ट नाराज

Wed, 19 Jul 2017 07:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 19 Jul 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
High Court angry over the growing mess in the city of lakes
डेमो इमेज
राजस्थान हाईकोर्ट ने झीलों की नगरी में बढ़ती गंदगी को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए स्थानीय प्रशासन को अगली सुनवाई पर प्रोग्रेस रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


जस्टिस गोविन्द माथुर और जस्टिस विनीत माथुर की खंडपीठ में स्वप्रेरणा से प्रसंज्ञान लेकर दायर की गई जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए ये आदेश दिए। न्यायमित्र संजीत पुरोहित ने पक्ष रखते हुए बताया कि उदयपुर में रंग सागर व कुम्हेरिया सागर के आसपास और फतेह सागर झील के पास कचरे का अम्बार लगा। हकीकत ये है कि झीलों के किनारे प्लास्टिक की थैलियां भी पड़ी  है। इस पर सरकार की ओर से एएजी राजेश पंवार ने बताया कि स्थानीय प्रशासन द्वारा सफाई व्यवस्था को दुरूस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौखिक रूप से कहा कि स्वच्छ भारत अभियान केवल वहां आने वाले पर्यटकों के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए है।हाईकोर्ट ने कहा कि केवल दिखावा किया जा रहा है वास्तविक रूप से कार्य करें व स्वच्छ भारत अभियान की कल्पना को साकार करें। हाईकोर्ट ने आठ अगस्त को मामले में प्रगति रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed