फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Here's a lot of kickbacks in the ODF tournament

यहां ओडीएफ टूर्नामेंट में जमकर चले लात-घूंसे

Sat, 05 Aug 2017 06:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 05 Aug 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
Here's a lot of kickbacks in the ODF tournament
आपस में झगड़ते खिलाड़ी - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत चल रहे ओडीएफ टूर्नामेंट में आज खिलाड़ियों में जमकर लात-घूंसे चले। स्थिति इतनी तनावपूर्ण बन गई कि यहां टूर्नामेंट को ही स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन


दरअसल, हमारो स्वच्छ अलवर ओडीएफ कार्यक्रम के तहत आज रैणी पंचायत समिति में ब्लॉक स्तरीय ओलंपिक टूर्नामेंट में माचाड़ी और भूड़ा गांव की टीमों के बीच कबड्डी का फाइनल मैच चल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों टीमों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


यह कहासुनी इतनी बढ़ गई कि विवाद का रूप ले लिया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। फिर तो यहां मौजूद टीमों के समर्थक भी आपस में भिड़ पड़े। यहां तक बीच-बचाव करने आए लोगों की भी समर्थकों ने एक ना सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे कई खिलाड़ियों और महिलाओं को चोट आई हैं। झगड़े के दौरान एक महिला बेहोश हो गई। इस पर तुरंत महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसे प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

...तो नहीं होती ऐसी लड़ाई

Here's a lot of kickbacks in the ODF tournament
demo pic
इस टूर्नामेंट में कल भी महिलाओं के रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता में विवाद हो गया था, जिसमें आधा दर्जन महिलाएं घायल हो गई थी। दो महिलाओं को गंभीर हालत में अलवर रैफर कर दिया गया था।

इसके बावजूद यहां टूर्नामेंट में प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। ऐसे में आज भी कल जैसे हालात पैदा हो गए और कहासुनी झगड़े में बदल गई। समर्थकों का कहना है कि यदि रेणी प्रशासन द्वारा कल मारपीट की घटना से सबक लिया जाता तो आज झगड़े की नौबत नहीं आती और समय रहते बीच-बचाव किया जा सकता था। उधर, सूचना के बाद मौके पर पहुंची रेणी थाना पुलिस ने समझाइश कर दोनों पक्षों को शांत किया।

टूर्नामेंट में लगातार विवाद को देखते हुए फिलहाल खेल प्रतियोगिता स्थगित कर दी गई है। इस टूर्नामेंट में विजेता को 35 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed