{"_id":"594a7d104f1c1bbf548b479c","slug":"herbal-garden-in-ajmer-city-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुष्कर के बाद अब अजमेर शहर में भी बनेगा हर्बल गार्डन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुष्कर के बाद अब अजमेर शहर में भी बनेगा हर्बल गार्डन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 21 Jun 2017 08:41 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर और अन्य शहरों में पहाड़ी तथा हरे-भरे वन क्षेत्रों की तर्ज पर अब अजमेर शहर के लोग भी प्रकृति के मनोरम नजारों के बीच वाॅक कर सकेंगे। शहर के शास्त्री नगर, लोहार्गल क्षेत्र में जल्द ही नगर वन उद्यान(वन खण्ड महुआ बीड) में आमजन को यह सुविधा उपलब्ध होगी। प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर बृहस्पतिवार को इसका शिलान्यास करेंगे।
शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि शास्त्री नगर लोहागल क्षेत्र में बनने वाला यह हर्बल गार्डन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का शहरवासियों को तोहफा है। इस गार्डन के विकसित होने से शहर के लोगों को प्रकृति के बीच में वाॅक करने का मौका मिलेगा। इस वन क्षेत्र में कई फलदार, छायादार एवं औषधीय महत्व के पौधे रोपित किए जाएंगे।
इसके साथ ही पुष्कर में भी दोपहर 12 बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हर्बल गार्डन का लोकार्पण किया जाएगा। करीब 62 लाख रुपए की राशि से 20 हैक्टेयर क्षेत्र में यह हर्बल गार्डन विकसित किया गया है। यहां विभिन्न प्रजातियों की दुर्लभ जड़ी—बूटियां विकसित होंगी।