फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Health Minister Parsadi Lal Meena car surrounded by contract nurses

Rajasthan: चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा की गाड़ी को संविदा नर्सेज ने घेरा, बल प्रयोग कर हटाया गया

Fri, 21 Oct 2022 03:08 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 21 Oct 2022 03:08 PM IST
सार

जोधपुर की महिला नर्सिंग कर्मियों ने जयपुर में मंत्री परसादी लाल मीणा के घर के बाहर जमकर हंगामा किया। महिला नर्सिंग कर्मी लंबे समय से अपनी मांग को लेकर संघर्षरत हैं।

विज्ञापन
Health Minister Parsadi Lal Meena car surrounded by contract nurses
नर्सिंग कर्मियों ने किया मंत्री की गाड़ी का घेराव - फोटो : Social Media

विस्तार

जोधपुर की महिला एनएचएम शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा के निवास पर पहुंची और विरोध किया। महिला एनएचएम ने स्वास्थ्य मंत्री की गाड़ी को घेर लिया। जिसके बाद चिकित्सा मंत्री मीणा को वहां से लौटना पड़ा।

विज्ञापन


बता दें कि संविदा पर कार्यरत एनएचएम संविदा एनएनएम यूनियन लंबे समय से विभिन्न मांगों को लेकर विरोध कर रही हैं। उनकी मांग है कि महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के 5500 पदों पर 10, 20 और 30 बोनस अंकों से सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी करवाएं। लंबे समय से मांग कर रही महिला संविदा कर्मियों का शुक्रवार को गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मंत्री परसादी लाल मीणा की गाड़ी को घेर लिया। जब नर्सिंग कर्मी नहीं हटी तो उनपर हल्का बल प्रयोग कर हटाया गया। 

विज्ञापन


संविदा नर्सेज का कहना है कि कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र एवं विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री ने उनकी मांगें पूरी करने की घोषणा की थी लेकिन वह अब तक पूरी नहीं हुई। नर्सिंग कर्मियों का कहना है कि कोरोना महामारी की पहली, दूसरी और तीसरी लहर में इन्होंने अपनी जान पर खेलते हुए 24 घंटे काम किया। जिसके चलते गहलोत सरकार को भारत सरकार सहित पूरे विश्व में सराहना मिली लेकिन 2018 के बाद आज तक नर्सेज भर्ती का कोई विज्ञापन जारी नहीं किया गया है। सरकार हमारी मांगें पूरी करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed