फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   haryana police arrived rajasthan with honeypreet

हनीप्रीत को लेकर हरियाणा पुलिस राजस्थान पहुंची, डेरे में कराई तस्दीक

Wed, 11 Oct 2017 09:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 11 Oct 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
haryana police arrived rajasthan with honeypreet
हनीप्रीत - फोटो : file photo
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की राजदार हनीप्रीत को लेकर हरियाणा पुलिस बुधवार को राजस्थान के श्रीगंगानगर  पहुंची।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा पुलिस हनीप्रीत को लेकर गुरुसर मोड़िया आई है। यहां पर उससे गर्ल्स हॉस्टल और डेरे को लेकर तस्दीक कराई जा रही है। इस दौरान पुलिस ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और हनीप्रीत को मीडिया से बातचीत नहीं करने दी। 

दरअसल, पंचकूला में हिंसा और राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद फरार हुई हनीप्रीत के श्रीगंगानगर स्थित गुरुसर मोडिया डेरे में छिपे होने की सूचना मिली थी, तब यहां हरियाणा पुलिस ने छापा मारा था। पुलिस के पहुंचने की भनक हनीप्रीत को लग गई थी और वह यहां से भाग गई।  
विज्ञापन

 

रिमांड पर है हनीप्रीत

haryana police arrived rajasthan with honeypreet
honeypreet
इसके साथ फरारी के दौरान हनीप्रीत के उदयपुर में भी ठहरी थी। गौरतलब है कि हनीप्रीत पिछले एक सप्ताह से हरियाणा पुलिस की रिमांड पर है। मंगलवार को हनीप्रीत और सुखदीप कौर को छह दिन की रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया था। पुलिस ने इनकी रिमांड अवधि नौ दिन बढ़ाने की मांग की थी। इस पर अदालत ने तीन दिन का रिमांड बढ़ाया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed