फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Haj yatra -2017 news

हज यात्रा-2017 : हाजियों की खिदमत के लिए आवेदन आमंत्रित

Mon, 15 May 2017 08:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 15 May 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
Haj yatra -2017 news
डेमो इमेज
हज यात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों की खिदमत के लिए इच्छुक सरकारी सेवा में कार्यरत मुस्लिम अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन


राजस्थान स्टेट हज कमेटी के अधिशासी अधिकारी अमान उल्लाह खान ने बताया कि ऐसे  अधिकारी एवं कर्मचारी जिनकी आयु एक जुलाई 2017 को 25 से 58 वर्ष के बीच हो आवेदन कर सकता है। साथ ही, आवेदक का हज या उमरा किया हो, शारीरिक व मानसिक स्वस्थ हो और सार्वजनिक गतिविधियों के प्रबन्धन का अनुभव होना भी जरूरी है। उन्हाेंने बताया कि अरबी भाषा का ज्ञान रखने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। आयु प्रमाण पत्र, विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र की प्रमाणित प्रति आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना आवश्यक है।
विज्ञापन


खान के अनुसार आवेदन से पूर्व परिपत्र में दिए गए दिशा—निर्देशों को आवेदक अच्छी तरह से पढ़ ले और संबंधित प्रमाण पत्रों के साथ आवेदन को भिजवाएं। यदि आवेदन में किसी भी प्रकार की कोई कमी रहती है तो आवेदन स्वत: ही निरस्त हो जाएगा। आवेदन और परिपत्र हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई की वेबसाईट WWW.hajcommittee.gov.in के सर्कुलर नम्बर-12 और शासन सचिवालय स्थित राजस्थान स्टेट हज कमेटी के कार्यालय के कमरा नम्बर 1106, जयपुर से प्राप्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्णतया भरे हुए आवेदन 7 जून 2017 को सायं 6 बजे तक जमा कराए जा सकते हैं। सभी आवेदको के साक्षात्कार जयपुर स्थित शासन सचिवालय के कमरा नम्बर 1041 में 12 जून 2017 को सुबह 10ः30 बजे लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed