फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Gulabchand Kataria controversial statement he appologies

Rajasthan: विवादित बयान पर बवाल के बाद कटारिया ने माफी मांगी, कहा-गलती सुधारना प्रगति

Thu, 01 Sep 2022 12:08 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 01 Sep 2022 12:08 PM IST
सार

गुलाबचंद कटारिया ने अपने भाषण में जातिसूचक शब्द इस्तेमाल किया था। इसके बाद वाल्मिकी समाज के लोग भड़क गए। 

विज्ञापन
Gulabchand Kataria controversial statement he appologies
गुलाबचंद कटारिया(फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया एक बार फिर विवादित बयान देकर फंस गए। एक कार्यक्रम के भाषण में उन्होंने जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल कर दिया। जिससे गुस्साए वाल्मिकी समाज के लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। हालांकि, अब नेता प्रतिपक्ष ने ट्वीटर पर वीडियो शेयर कर माफी मांगी है।

विज्ञापन


कटारिया ने ट्वीटर पर शेयर वीडियो में कहा कि इस साल मेरे द्वारा जाने अनजाने में, बोलचाल में, आमने-सामने, आपका मन दुखाया हो, गलत लगा हो, तो मन वचन और काया से आप सभी को मिच्छामि दुक्कडम्। उन्होंने ये भी कहा कि सुधार लेना प्रगति है और क्षमा मांग लेना स्वीकृति है।

विज्ञापन


— Gulab Chand Kataria (@Gulab_kataria) September 1, 2022 ">http://
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि गुलाबचंद कटारिया पन्नाधाय पर बोल रहे थे। इसी दौरान उदयसिंह को पत्तल की टोकरी में सुरक्षित ले जाने वाले कीरत को उन्होंने हरिजन बता दिया। जिसके बाद वाल्मिकी समाज ने कटारिया से माफी मांगी। 


वाल्मिकी समाज ने गुलाबचंद कटारिया को नेता प्रतिपक्ष पद से हटाने और पार्टी से निष्काषित करने की मांग की थी। इधर विवाद के बाद बुधवार शाम कटारिया ने कहा कि हमने कोई जानबूझकर कोई गलत या जातिसूचक शब्द को इस्तेमाल नहीं किया है। जो इतिहास में लिखा हुआ है, वो ही बोला है। इसके बाद भी किसी को एतराज लगता है तो मैंने जो अनुसूचित जाति के बाद जो सूची देखी है, जो आजादी के बाद घोषित की गई है। उसमें आज भी जाति का नाम उसी नाम से लिखा गया है। अगर आपका इतना ही गुस्सा है तो राज्य सरकार को आग्रह करके इस सूची से नाम को हटा देते तो भविष्य में लोग यह समझते की इसको बोलना अपराध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed