फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   GRAM-2017 in kota

किसानों के सम्मान के साथ 'ग्राम—2017' का समापन

Fri, 26 May 2017 07:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 26 May 2017 07:28 PM IST
विज्ञापन
GRAM-2017 in kota
महिला किसान का सम्मान करते मंत्री
राजस्थान के कोटा में पिछले तीन दिन से चल रही ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट(ग्राम—2017) का समापन शुक्रवार को हुआ। इस मौके पर किसानों का सम्मान किया गया और उनके द्वारा खेती में किए गए नवाचारों की सराहना की गई।
विज्ञापन


यहां आरएसी ग्राउंड के मुख्य सभागार में आयोजित तीन दिवसीय ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट के समापन समारोह में प्रदेश के मंत्रियों ने किसानों को सम्बोधित किया। ग्राम—2017 के अंतिम दिन शिव हैल्थ फूड्स और राजस्थान सरकार के बीच 112 करोड़ रुपए का एमओयू साइन किया गया। एमओयू के तहत कंपनी कोटा के रानपुर एग्रो फूड पार्क में सोया प्रोटीन आइसोलेट उत्पादन के लिए प्लांट लगाएगी। जिससे करीब 111 लोगों के लिए प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होगा। साथ ही, कृषि विभाग द्वारा संचालित आत्मा योजना के तहत चयनित श्रेष्ठ किसानों, पशुपालन विभाग द्वारा चयनित श्रेष्ठ पशुपालकों और आरसीडीएफ द्वारा चयनित श्रेष्ठ दुग्ध उत्पादकों व समितियों को सम्मानित किया गया। अपनी मेहनत का सम्मान पाकर किसानों के चेहरे खिल उठे।  
विज्ञापन


कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम आत्मा योजना के तहत कोटा जिले की लाडपुरा पंचायत समिति के किसान चैनसिंह, सुल्तानपुरा पंचायत समिति के किसान कृष्ण कुमार शर्मा, झालावाड़ जिले की पिड़ावा पंचायत समिति के किसान देवीलाल, मनोहरथाना पंचायत समिति के धर्मेन्द्र कुमार, बूंदी जिले की हिंडौली पंचायत समिति के किसान कुशाल सैनी, केशोरायपाटन पंचायत समिति के छीतरलाल, बारां जिले की शाहबाद पंचायत समिति के किसान कमल, अंता पंचायत समिति के दिनेश कुमार को सम्मानित किया गया। पशुपालन विभाग द्वारा श्रेष्ठ पशुपालन की श्रेणी में चयनित कोटा जिले के ग्राम बंधा धर्मपुरा के श्रीलाल गुंजल, बूंदी जिले के ग्राम गुढ़ा नाथावत के बिजेन्द्र सिंह, बारां जिले के छतरपुरा गांव के उदयप्रताप सिंह, झालावाड़ जिले के गोविन्दपुरा ग्राम के तेजसिंह को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

          
राजस्थान कॉपरेटिव डेयर फेडरेशन लिमिटेड द्वारा श्रेष्ठ दुग्ध समिति श्रेणी में कोटा जिले की गरडदा दुग्ध समिति के धनराज, झालावाड़ जिले की चंवली दुग्ध समिति के पूरीलाल को सम्मानित किया गया। श्रेष्ठ पुरुष दुग्ध उत्पादक श्रेणी में कोटा जिले के गरड़दा गांव के उदयलाल और झालावाड़ जिले के डाबला गांव के करणीसिंह को सम्मानित किया गया। श्रेष्ठ महिला दुग्ध उत्पादक श्रेणी में कोटा के शोली गांव की नंदू यादव और झालावाड़ जिले के सेमली भवानी गांव की कैलाश कंवर को सम्मानित किया गया। 

किसने क्या कहा, जानिए

GRAM-2017 in kota
समापन समारोह को सम्बोधित करते कृषि मंत्री
केन्द्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सी.आर.चौधरी ने कहा कि कोटा संभाग में प्रकृति ने अच्छी जमीन और भरपूर पानी दिया है। ग्राम—2017 के माध्यम से यहां के किसान कृषि की नवीनतम तकनीक और जानकारी के साथ रूबरू हुए हैं। चौधरी ने कहा कि अच्छी जमीन और सिंचाई की सुविधा के कारण यहां का किसान नई तकनीक और नवाचार से जुड़कर दोगुनी आय का लक्ष्य पा सकता है।

प्रदेश के कृषि मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी ने कहा कि नवाचारों में अव्वल रहते हुए राजस्थान अब ऑस्टेलिया की हाइडोफोनिक तकनीक से पानी में खेती की पहल करने जा रहा है। यह खेती 30 गुणा अधिक उपज देगी और निमेटोड आदि बीमारियों से मुक्त होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि नई कृषि विधि को अपनाने के साथ ही किसानाें को गुणवत्ता युक्त बीज उपलब्ध करवाया जाए। डॉ. सैनी ने कहा कि चीन के बाद लहसुन उत्पादन में अव्वल कोटा की उपज को संविदा खेती से सम्बल मिलेगा।

उन्होंने बताया कि आगामी जुलाई माह तक प्रदेश के सभी कृषकों को सॉयल हेल्थ कार्ड उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान की धरती से जल्द ही ओलिव ग्रीन—टी की महक भी निकलेगी। कोटा-बूंदी के सांसद ओम बिड़ला ने कहा कि ग्राम का आयोजन किसानों का कम लागत में अधिक उत्पादन के लिए प्रेरित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed