फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Govind Singh Dotasara targets Amit Shah on Rajasthan visit

Rajasthan: डोटासरा का तीखा हमला, बोले-अमित शाह का दौरा फ्लॉप, वसुंधरा राजे को मनाने में रहे असफल

Sun, 11 Sep 2022 09:47 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 11 Sep 2022 09:47 AM IST
सार

गोविंद सिंह डोटसरा ने राजस्थान भाजपा में सीएम फेस को लेकर खींचतान पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि शाह वसुंधरा राजे को मना नहीं पाए। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने राजे का जितना अपमान किया है, उतना किसी का अपमान नहीं हुआ होगा।

विज्ञापन
Govind Singh Dotasara targets Amit Shah on Rajasthan visit
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमित शाह के दौरे के बाद राजस्थान में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। नेताओं का आरोप और प्रत्यारोप जारी है। इसी बीच राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अमित शाह पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि अमित शाह का राजस्थान दौरा पूरी तरह से फ्लॉप रहा। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि अमित शाह गहलोत सरकार को बदनाम करने और वसुंधरा राजे को मनाने आए थे लेकिन उसमें भी सफल नहीं हो पाए। वसुंधरा राजे का जितना अपमान केंद्रीय नेताओं और भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने किया है। शायद ही पार्टी में किसी और नेता का हुआ होगा। उनके कितने भी प्रयास से भाजपा नेताओं की बीच दूरी नहीं मिटने वाली है। 

विज्ञापन


शाह ने प्रदेशवासियों का अपमान किया है 
पीसीसी चीफ ने आगे कहा कि राजस्थानवासियों को अमित शाह से बहुत उम्मीदें थी। उम्मीद थी कि वो ईआरसीपी सहित कई मुद्दों पर घोषणा करेंगे लेकिन उन्होंने प्रदेश के लोगों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि हम अमित शाह से कहना चाहेंगे कि वो अपने मित्र गजेंद्र सिंह शेखावत और पीएम मोदी से कहे कि वो ईआरसीपी पर किए गए अपने वादें को निभाए। लोकसभा चुनाव में 25 सीटें देने के बावजूद राजस्थान को केंद्र ने कुछ नहीं दिया। दो करोड़ नौकरी देने तक का वादा नहीं पूरा किया जबकि राजस्थान में 3 लाख लोगों को नौकरी देने का काम कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी की टी शर्ट को लेकर पलटवार
डोटासरा ने राहुल गांधी की टी शर्ट पर उठे बवाल पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग मोदी के 10 लाख के सूट, दो लाख के चश्मे, धनबल के दुरुपयोग  और संवैधानिक संस्थाओं पर हमले की बात क्यों नहीं करते हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा घबरा गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed