Rajasthan: डोटासरा का तीखा हमला, बोले-अमित शाह का दौरा फ्लॉप, वसुंधरा राजे को मनाने में रहे असफल
गोविंद सिंह डोटसरा ने राजस्थान भाजपा में सीएम फेस को लेकर खींचतान पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि शाह वसुंधरा राजे को मना नहीं पाए। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने राजे का जितना अपमान किया है, उतना किसी का अपमान नहीं हुआ होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमित शाह के दौरे के बाद राजस्थान में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। नेताओं का आरोप और प्रत्यारोप जारी है। इसी बीच राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अमित शाह पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि अमित शाह का राजस्थान दौरा पूरी तरह से फ्लॉप रहा।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि अमित शाह गहलोत सरकार को बदनाम करने और वसुंधरा राजे को मनाने आए थे लेकिन उसमें भी सफल नहीं हो पाए। वसुंधरा राजे का जितना अपमान केंद्रीय नेताओं और भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने किया है। शायद ही पार्टी में किसी और नेता का हुआ होगा। उनके कितने भी प्रयास से भाजपा नेताओं की बीच दूरी नहीं मिटने वाली है।
शाह ने प्रदेशवासियों का अपमान किया है
पीसीसी चीफ ने आगे कहा कि राजस्थानवासियों को अमित शाह से बहुत उम्मीदें थी। उम्मीद थी कि वो ईआरसीपी सहित कई मुद्दों पर घोषणा करेंगे लेकिन उन्होंने प्रदेश के लोगों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि हम अमित शाह से कहना चाहेंगे कि वो अपने मित्र गजेंद्र सिंह शेखावत और पीएम मोदी से कहे कि वो ईआरसीपी पर किए गए अपने वादें को निभाए। लोकसभा चुनाव में 25 सीटें देने के बावजूद राजस्थान को केंद्र ने कुछ नहीं दिया। दो करोड़ नौकरी देने तक का वादा नहीं पूरा किया जबकि राजस्थान में 3 लाख लोगों को नौकरी देने का काम कर रही है।
राहुल गांधी की टी शर्ट को लेकर पलटवार
डोटासरा ने राहुल गांधी की टी शर्ट पर उठे बवाल पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग मोदी के 10 लाख के सूट, दो लाख के चश्मे, धनबल के दुरुपयोग और संवैधानिक संस्थाओं पर हमले की बात क्यों नहीं करते हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा घबरा गई है।