फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Govind Singh Dotasara says It is mandatory for ministers and legislators to walk 15 km every month

Rajasthan: अब हर महीने मंत्री-विधायकों का 15 किमी चलना अनिवार्य, जनता के कामों की देनी होगी समीक्षा रिपोर्ट

Fri, 23 Dec 2022 10:28 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 23 Dec 2022 10:28 AM IST
सार

गोविंद सिंह डोटासरा बोले कि इस यात्रा में सभी मंत्री हर जिले में पहुंचे, इसका ध्यान रखा जाएगा। मंत्री के साथ लोकल नेता विधायक भी साथ रहेंगे।

विज्ञापन
Govind Singh Dotasara says It is mandatory for ministers and legislators to walk 15 km every month
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राहुल गांधी ने सभी मंत्री और विधायकों को 15 किलोमीटर चलने का टास्क दिया था। राहुल की सलाह पर पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने 26 जनवरी से पैदल यात्रा शुरू करने का एलान किया। जिसके तहत मंत्री, विधायक और कांग्रेस के पदाधिकारी  महीने में एक दिन 15 किलोमीटर पैदल चलकर जनता से संवाद करेंगे। 

विज्ञापन


गोविंद सिंह डोटासरा ने साफ कहा कि टिकट चाहिए तो सड़क पर उतरकर जनता के बीच पहुंचे और 15 किलोमीटर चले। इस यात्रा के बारे में बताते हुए गोविंद सिंह डोटासरा बोले कि इस यात्रा में सभी मंत्री हर जिले में पहुंचे, इसका ध्यान रखा जाएगा। जिससे सभी जिलों की समस्या और सरकारी योजना की कार्यान्वित को सुनिश्चत किया जा सके। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मंत्री के साथ लोकल नेता विधायक भी साथ रहेंगे। यात्रा गांव-धानी, वार्ड में जाएगी। जिसका कार्यक्रम पीसीसी  तय करेगी। इस पर मॉनिटरिंग के लिए हर जगह अलग से प्रभारी भी नियुक्त किए जाएंगे। जिससे रोज के रोज इसकी रिपोर्ट तैयार हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं के प्रचार और उनके कार्यान्वित करने पर जोर रहेगा। पीसीसी अध्यक्ष बोले कि इस यात्रा का नाम भारत जोड़ो यात्रा नहीं होगा। इसके नाम पर चर्चा चल रही है लेकिन यह तय है कि अब मंत्री और विधायक सबको चलना होगा और जनता के कामों की समीक्षा रिपोर्ट भी देनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed