फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   general vk singh said that is the reason of soldier's suicide

इसलिए सुसाइड कर रहे हैं भारतीय सेना के जवान, जनरल वीके सिंह ने बताया

Sun, 10 Dec 2017 04:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 10 Dec 2017 04:28 PM IST
विज्ञापन
general vk singh said that is the reason of soldier's suicide
vk singh
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सीआरपीएफ के जवान द्वारा अपने साथियों पर की गई फायरिंग की घटना के बाद पूर्व थल सेनाध्यक्ष और केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह का बड़ा बयान आया है। 
विज्ञापन


जनरल वीके सिंह आज अलवर में थे और इस दौरान उन्होंने यहां राजऋषि महाविद्यालय में छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने जवानों में तनाव की स्थिति को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि निजी जिंदगी में होने वाली परेशानियां तनाव का कारण है। इस वजह  से सेना में जवानों द्वारा आत्महत्या करने के मामले भी बढ़े है। 
विज्ञापन

पढ़ें: CRPF का यह जवान आज आने वाला था घर, आई मौत की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

सिंह ने कहा कि ज्यादातर आत्महत्या उन जगहों पर हो रही हैं जहां कठिनाइयां नहीं हैं। वहीं ज्यादातर मामले निजी जिंदगी में होने वाली परेशानियां हैं। सिंह ने कहा कि वर्तमान में सहनशीलता कम हो गई है जिसके चलते लोग निर्णय नहीं ले पाते हैं और इस तरह के कदम उठाते हैं। 

सेना ही है जो धर्म व जाति के नाम पर नहीं बंटती

general vk singh said that is the reason of soldier's suicide
Indian Army
जनरल वीके सिंह कहा कि एक सेना ही है जो धर्म व जाति के नाम पर नहीं बंटती, सेना का केवल एक ही लक्ष्य है और वह है देश की सुरक्षा। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सर्किट हाउस में मंत्री जनरल वीके सिंह का स्वागत किया गया। 

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पंडित धर्मवीर शर्मा, शहर विधायक बनवारीलाल सिंघल, रामगढ़ विधायक ज्ञानदेव आहूजा, नगर विकास न्यास के अध्यक्ष देवी सिंह शेखवात, आरआर कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित चौधरी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed