{"_id":"58b8ee0a4f1c1bc635830f3e","slug":"general-caste-society-will-protest-to-demand-the-reservation","type":"story","status":"publish","title_hn":" अब सवर्ण समाज को भी चाहिए आरक्षण, रैली निकाल कर करेंगे मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सवर्ण समाज को भी चाहिए आरक्षण, रैली निकाल कर करेंगे मांग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 03 Mar 2017 10:42 AM IST
विज्ञापन
सवर्ण समाज आरक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवर्णों को आरक्षण दिए जाने को लेकर विभिन्न सवर्ण समाज शुक्रवार दोपहर विधानसभा तक रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। सवर्ण आरक्षण को लेकर जो मार्च निकाला जाएगा वो बाईस गोदाम सर्किल से शुरू होकर विधानसभा तक पहुंचेगा। विधानसभा पर ये महापड़ाव के रूप में तब्दील हो जाएगा।
विज्ञापन
सवर्ण आरक्षण अधिकार आंदोलन के प्रवक्ता करण राठौड़ ने बताया कि इस रैली में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ, राजस्थान प्रदेश वैश्य महासभा व प्रदेश अग्रवाल महासभा के प्रतिनिधि शामिल रहेंगे। करण ने बताया कि राजस्थान सरकार यदि सवर्णों को वास्तविकता में आरक्षण का लाभ देना चाहती है तो तुरंत 14 प्रतिशत आरक्षण बिल को लागू कर दे।
विज्ञापन
यदि ऐेसा नहीं होता है तो तब तक सरकारी नौकरियों पर पाबंदी लगाई जाए या शेडो पोस्ट खाली छोड़ी जाए। इसे लेकर ही सवर्ण समाज एक मंच पर आए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार को पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत की समाधि पर सवर्ण समाज संगठनों ने जुट कर विरोध की रणनीति बनाई और रैली करना तय किया था।
विज्ञापन