फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   gangster anandpal singh encountered by rajasthan police 2

आनंदपाल एनकाउंटर: आॅपरेशन में शामिल पुलिसकर्मियों को मिलेगा अवार्ड

Sun, 25 Jun 2017 01:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 25 Jun 2017 01:46 PM IST
विज्ञापन
gangster anandpal singh encountered by rajasthan police  2
rajasthan dgp manoj bhatt - फोटो : Amar Ujala
कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल सिंह के एनकाउंटर करने के आॅपरेशन में शामिल पुलिस अधिकारियों और जवानों को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन


डीजीपी मनोज भट्ट ने रविवार को जयपुर में बताया कि उन्होंने बताया कि इस आॅपरेशन मे 35 से 40 जवान और पुलिस अधिकारी शामिल थे। इस दौरान कांस्टेबल सोहन लाल को गोली लगी है। उसकी हालात अभी गंभीर बनी हुई है। जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में सोहनलाल का इलाज चल रहा है। जबकि एक अन्य धर्मपाल की जांघ में गोली लगी है। उसकी हालात खतरे से बाहर है। 

भट्ट ने कहा कि इन दोनों के नाम गैलेंट्री अवार्ड के लिए भेजे जाएंगे। जबकि एक इंस्पेक्टर शूरवीर के हाथ में फ्रेक्वर हुआ है। इस आॅपरेशन में शामिल सभी पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को राजस्थान पुलिस पुरस्कार देगी। 
विज्ञापन

आनंदपाल पर था पांच लाख का ईनाम

gangster anandpal singh encountered by rajasthan police  2
आनंदपाल पर था पांच लाख का ईनाम - फोटो : File
गैंगस्टर आनंदपाल सिंह पर लूट, डकैती, गैंगवार, हत्या जैसे दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। वह राजस्थान पुलिस का मोस्ट वांटेड अपराधी था। आनंदपाल का नाम अपराध की दुनिया में करीब 11 साल पहले सामने आया था। 2006 में उसने राजस्थान के डीडवाना में जीवनराम गोदारा की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। सीकर के गोपाल फोगावट हत्याकांड को भी आनंद पाल ने ही अंजाम दिया। वह इन सभी मामलों में फरार था और उस पर सरकार ने पांच लाख रुपए का ईनाम घोषित किया। एनकाउंटर से पहले सिरसा से अरेस्ट उसके दो रिश्तदारों गट्टू और देवेंद्र पर भी एक—एक लाख रुपए का ईनाम घोषित है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed