फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Gangrape with minor in sikar district

फोटो दिखाकर ब्लैकमेल और फिर जंगल में सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 27 Sep 2017 01:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 27 Sep 2017 01:28 PM IST
विज्ञापन
Gangrape with minor in sikar district
फाइल फोटो।

बुलंद होते अपराधियों के हौंसले पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती बने हुए हैं। राजस्थान के शेखावटी क्षेत्र से लगातार सामने आ रही दुष्कर्म की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है।

विज्ञापन


नया मामला सीकर के नीम का थाना क्षेत्र का है। जहां बदमाशों ने आठवींं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी महेन्द्र सैनी, हेमराज सहित चार लोगों ने पहले पीड़िता की अश्लील फोटो ली।
विज्ञापन


फोटो लेने के बाद मंगलवार को पीड़िता को इन आरोपियों ने डरा धमकाकर नीमकाथाना बुलाया। इसके बाद ये लोग उसे बाइक पर बैठाकर नजदीक के जंगलों में ले गए। जहां इन्होंने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का नहीं अपराधियों में खौफ

Gangrape with minor in sikar district
फाइल फोटो।

वहीं पीड़िता इनसे गुहार लगाती रही और चीखती चिल्लाती रही। इस दौरान पास में बकरी चरा रहे लोगों ने जब नाबालिग की चीख पुकार सुनी तो मदद के लिए भागे। इसके बाद पीड़िता ने परिजनों को आप बीती बताई। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज ​करा दिया है।


पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करा कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व भी सीकर जिले में ही एक कॉलेज छात्रा के साथ भी दुष्कर्म का मामला सामने आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed