{"_id":"594f8a394f1c1b711f8b4731","slug":"gang-of-mobile-phones-police-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा में बच्चा गैंग लूट रही थी मोबाइल—पर्स, पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा में बच्चा गैंग लूट रही थी मोबाइल—पर्स, पुलिस ने पकड़ा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 25 Jun 2017 03:32 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटा में आए दिन हो रही मोबाइल और पर्स लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की नींद उड़ाने वाले कोई और नहीं बल्कि बच्चा गैंग थी, जो अब पुलिस के हत्थे चढ़ गई है।
पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार उसके 9 नाबालिग साथियों को भी निरूद्ध किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 25 लूटे गए मोबाइल भी बरामद किए हैं। साथ ही, पुलिस ने 5 बाइक भी बरामद की है जिससे यह वारदात को अंजाम देते थे। सिटी एसपी अंशुमन भोमिया ने बताया कि इस गैंग का सरगना गोविंद कालोसिया था, जो पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा। इसके बाद पूरी बच्चा गैंग का भी पता चला जो शहर के गुमानपुरा, दादाबाड़ी, विज्ञान नगर सहित कोचिंग संस्थानों वाले क्षेत्र में लगातार मोबाइल और पर्स लूट की वारदात को अंजाम दे रही थी। गैंग में शामिल कुछ बच्चे पहले भी इस तरह की वारदात करने में लिप्त रहे हैं, जिनके प्रकरण विभिन्न थानों में दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ में जुटी है। अन्य वारदात खुलने की भी पुलिस को उम्मीद है।