{"_id":"5a79b8c04f1c1b4e588b71a8","slug":"fsl-recruitment-in-vacant-posts-soon-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने कोर्ट में कहा-FSL में खाली पड़े पदों पर जल्द होगी भर्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने कोर्ट में कहा-FSL में खाली पड़े पदों पर जल्द होगी भर्ती
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 06 Feb 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
Court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान हाईकोर्ट में मंगलवार को राज्य सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया कि विधि विज्ञान प्रयोगशाला में खाली चल रहे पदों पर जल्दी नियुक्तियां कर दी जाएगी।
राज्य सरकार की ओर से दिए आश्वासन को रिकॉर्ड पर लेते हुए अदालत ने मामले की सुनवाई 2 अप्रैल तक टाल दी। न्यायाधीश मोहम्मद रफीक और न्यायाधीश गोरर्धन बाढ़दार की खंडपीठ ने यह आदेश प्रकरण में लिए गए स्वप्रेरित प्रसंज्ञान पर सुनवाई करते हुए दिए।
सुनवाई के दौरान न्यायमित्र पंकज गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार की रिपोर्ट से स्पष्ट है कि एफएसएल जांच के लंबित प्रकरणों की संख्या कुछ डिवीजन में बढ़ी है। इसके अलावा एफएसएल जांच की मशीनें भी पुरानी हो गई है। ऐसे में जांच के लिए नई मशीने मंगाई जानी चाहिए। इसके जवाब में राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि खाली पदों पर नियुक्ति के बाद ही नई मशीने मंगाई जाएंगी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने मामले की सुनवाई 2 अप्रैल को तय की है। गौरतलब है कि एफएसएल जांच रिपोर्ट में देरी होने और संसाधनों की कमी को लेकर हाईकोर्ट ने गत दिनों स्वप्रेरित प्रसंज्ञान लिया था।