{"_id":"59fdb0834f1c1bdb538bad94","slug":"friends-aparted-forever-after-tragic-road-accident-in-ajmer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुष्कर मेला देखने जा रहे थे 5 दोस्त, दर्दनाक हादसे में एक हमेशा के लिए बिछड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुष्कर मेला देखने जा रहे थे 5 दोस्त, दर्दनाक हादसे में एक हमेशा के लिए बिछड़ा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 04 Nov 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना साइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेला देखने घर से कई किलोमीटर दूर निकले पांच दोस्तों की कार एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार उदयपुर से पुष्कर के लिए निकले पांच दोस्तों की कार अजमेर के मांगलियावास थाना क्षेत्र के पास हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसे में एक युवक की मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हादसे में जान गंवाने वाला 22 वर्षीय गोपाल जाट चित्तौड़गढ़ के भाटौली गांव का रहने वाला था और उदयपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह अपने चार दोस्तों के साथ पुष्कर मेले में स्नान करने आ रहा था।

एक साल पहले ही हुई थी शादी
मृतक गोपाल जाट
- फोटो : Amar Ujala
बताया गया है कि अजमेर के मांगलियावास थाने के पास एक ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए इससे कार ट्रक में जा घुसी और काफी दूर तक कार ट्रक में फंसकर घिसटती चली गई। इस हादसे में गोपाल जाट की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसके अन्य साथी भैरू, संजय सहित दो अन्य युवक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल हुए अन्य युवकों का अजमेर के जेएलएन अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक गोपाल के दोस्त जयेश चौधरी ने बताया कि एक साल पहले ही गोपाल की शादी हुई थी।