{"_id":"5a7aba4b4f1c1ba4268b9042","slug":"france-air-force-chief-flew-in-tejas-from-jodhpur-air-base","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फाइटर जेट 'तेजस' में फ्रांस के एयरफोर्स चीफ ने भरी उड़ान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइटर जेट 'तेजस' में फ्रांस के एयरफोर्स चीफ ने भरी उड़ान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 07 Feb 2018 02:13 PM IST
विज्ञापन
आंद्रे लेनाटा
एशिया के सबसे बड़े सामरिक बेस से आज फ्रांस के एयरफोर्स चीफ आॅफ स्टॉफ ने भारत में ही निर्मित फाइटर जेट तेजस में उड़ान भरी। राजस्थान के जोधपुर एयरबेस से फ्रांस एयरफोर्स चीफ आंद्रे लेनाटा ने को-पायलट के तौर पर उड़ान भरी। आंद्रे लेनाटा से पूर्व तीन फरवरी को अमेरिकी एयरफोर्स के चीफ आॅफ स्टॉफ जनरल डेविड एल गोल्डफिन ने भी तेजस में उड़ान भरी थी।
विज्ञापन
Trending Videos
दूसरे एयरफोर्स चीफ
आंद्रे लेनाटा
हालांकि फ्रांस के एयरफोर्स चीफ को तेजस में मंगलवार को ही उड़ान भरनी थी लेकिन देरी के चलते ऐसा नहीं हो सका था। गौरतलब है कि लेनाटा चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं और मंगलवार को जोधपुर पहुंचे थे। लेनाटा ने मंगलवार को जोधपुर एयरबेस में भारतीय फाइटर पायलट से भी मुलाकात की और अपने अनुभव शेयर किए थे। लेनाटा ऐसे दूसरे विदेशी एयरफोर्स चीफ हैं जिन्होंने किसी भारतीय फाइटर जेट में को-पायलट के तौर पर उड़ान भरी है।