{"_id":"5a55f7244f1c1ba8268b459d","slug":"former-cm-says-at-the-by-poll-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव: तीनों सीटें जीतकर राहुल गांधी को दिया जाएगा तोहफा-गहलोत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव: तीनों सीटें जीतकर राहुल गांधी को दिया जाएगा तोहफा-गहलोत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 10 Jan 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
अशोक गहलोत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर आज यहां अजमेर में श्रीनगर रोड़ पर जनसभा का आयोजन किया। जिसमें हजारों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इससे पहले कांग्रेस के प्रत्याशी रघु शर्मा ने अपना नामांकन दाखिल किया। इसमें शहर अध्यक्ष विजय जैन और देहात अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राठौड़ ने प्रस्तावक की भूमिका निभाई। इस दौरान पीसीसी चीफ सचिन पायलट व नेता प्रतिपक्ष रामनारायण डूडी भी मौजूद रहे। नामांकन के बाद सभी कांग्रेसजन रैली के रूप में श्रीनगर रोड़ पहुंचे, जहां उन्होंने जनसभा की। जनसभा को संबोधित करते हुए पीसीसी चीफ पायलट ने भाजपा को चुनौती दी कि चुनाव में जीत और हार तो बाद की बात है, पहले उनके उम्मीदवार से भाजपा अपने उम्मीदवार की बहस तो करवा ले, इससे ही सारी हकीकत बयां हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिस वंशवाद का आरोप भाजपा लगाती थी आज वह स्वयं यही कर रही है लेकिन जनता समझदार है, वह आगामी 29 जनवरी को कांग्रेस के निशान पर बटन दबाकर रघु शर्मा को विजयी बनाएगी। पार्टी में किसी भी तरह का मतभेद नहीं हैं, सभी एकजुट है। भाजपा बेवजह भ्रामक प्रचार कर रही है।
विज्ञापन
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ रही है। इसको देखकर ही भाजपा को अपनी जमीन दिखने लगी है और वह बेतुके बयान दे रहे हैं। गहलोत ने कहा कि राजस्थान की तीनों सीट जीतकर राहुल गांधी को अध्यक्ष बनने का तोहफा दिया जाएगा।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री सीपी जोशी ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता एक भी घर को नहीं छोड़े और सभी को भाजपा सरकार की नाकामियां गिनाकर रघु शर्मा को विजयी बनाने का निवेदन करें। जनसभा को अन्य कई पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।