{"_id":"590892c64f1c1bcc34442937","slug":"flammable-liquid-at-youth-tanker-driver-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस का इंतजार करते युवक पर गिरा ज्वलनशील, टैंकर चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस का इंतजार करते युवक पर गिरा ज्वलनशील, टैंकर चालक गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 02 May 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
उदयपुर के मावली चौराहे पर मंगलवार को एक युवक बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान पास से गुजरे ट्रक से ज्वलनशील पदार्थ उस पर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
जानकारी के अनुसार युवक कृश मंगलवार को मावली चौराहे पर बस के इंतजार में खड़ा था। इसी दौरान उसके पास से ज्वलनशील पदार्थ लेकर उदयपुर से फतेहनगर जा रहा टैंकर ट्रक पास से गुजरा। इससे पहले कि युवक कुछ समझ पात अचानक उस टैंकर से ज्वलनशील पदार्थ उसके सिर और चेहरे पर गिरा। इससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया। युवक के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास खड़े लोगों ने तुरंत टैंकर को रुकवाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने टैंकर चालक को गिरफ्तार कर गंभीर अवस्था में कृश को मावली सीएचसी भेजा। यहां से कृश को उदयपुर रैफर किया गया है।