{"_id":"5ba0e4f7867a557f6917f4a5","slug":"firing-on-rajyasabha-member-kirodi-lal-meena-s-convoy","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा के काफिले पर गोलीबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा के काफिले पर गोलीबारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Updated Tue, 18 Sep 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
किरोड़ी लाल मीणा
भाजपा के राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा के काफिले पर मंगलवार को कुछ लोगों ने कथित तौर पर गोलीबारी की। सांसद मीणा ने बताया कि वह गंगापुर में 22 सितम्बर को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की प्रस्तावित रैली के लिये आसपास के इलाकों में पीले चावल बांटकर लोगों को निमंत्रण दे रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान सपोटरा से कुशलसिंह मोड़ पर कार में सवार कुछ शरारती तत्वों ने उनके काफिले पर गोलीबारी की और फरार हो गये।
मीणा के अनुसार इस बारे में उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह गोलीबारी दशहत फैलाने का एक षडयंत्र है और हम इससे डरने वाले नहीं है।
विज्ञापन
करौली के पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि उन्हें सपोटरा में मौजूद पुलिसकर्मियों ने बताया कि कार में सवार कुछ बदमाशों को हथियार समेत देखा गया था जो फरार हो गये। हालांकि बदमाशों द्वारा की गई गोलीबारी की आवाज सुनाई नहीं दी।
विज्ञापन
सिंह के अनुसार बदमाशों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिये नाकेबंदी की गई है और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
(इनपुट: भाषा)