फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Firing between Gautaskar and Police

गौतस्कर और पुलिस के बीच फायरिंग, दी जा रही दबिश

Wed, 24 May 2017 05:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 24 May 2017 05:25 PM IST
विज्ञापन
Firing between Gautaskar and Police
अलवर के टपूकडा थाना पुलिस ने बुधवार अलसुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए गौवंश को मुक्त करवाया है। इस दौरान पुलिस और गौतस्करों के बीच फायरिंग भी हुई। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, टपूकड़ा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग छापर के जंगलों में गौवंश पकड़कर कहीं ले जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग करना शुरू किया। इसी दौरान कुछ लोग गायों के एक समूह को पैदल ही ले जाते दिखे। पास जाकर पूछताछ की तो किसी भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया। सख्ती करने पर ये लोग गायों को छोड़कर भागने लगे तो पुलिस का शक और भी मजबूत हो गया। पुलिस ने जैसे ही इन लोगों का पीछा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायर कर दिया।
विज्ञापन


इसके चलते पुलिस को भी जवाबी फायरिंग करनी पड़ी। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर सभी तस्कर मौके से भाग छूटे। अब पुलिस इनकी तलाश में जुटी है और जगह—जगह दबिश दे रही है। उधर, मुक्त करवाए गए गौवंश को पुलिस ने बूढीबावल गौशाला में छुड़वाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed