{"_id":"59ddbdba4f1c1bc9678b5245","slug":"firing-between-cow-smuggler-and-police-near-alwar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पांच थानों की पुलिस भी नहीं पकड़ पाई बदमाशों को, फायरिंग से दहशत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच थानों की पुलिस भी नहीं पकड़ पाई बदमाशों को, फायरिंग से दहशत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 11 Oct 2017 02:35 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों के बुलंद होते हौसले पुलिस पर भी कई बार भारी पड़ जाते हैं। ऐसा ही कुछ अलवर के नीमराणा में बीती रात को हुआ, जब गौतस्करों की सूचना मिलने पर पांच थानों की पुलिस ने एक डीएसपी के नेतृत्व में बदमाशों का पीछा करना शुरू किया।
इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच कई राउंड फायरिंग भी हुई। लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहे। वहीं गौवंश से भरी पिकअप ग्रामीणों की सूचना पर आज सुबह एक खेत में मिली। जिसमें ठूस ठूसकर गौवंश भरा हुआ था। दम घुटने के कारण तीन गौवंश की मौत हो चुकी है। जबकि अन्य गौवंश की काफी घायल है।
घटना के बाद से ही स्थानीय लोगों में काफी रोष है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एेसी घटनाएं रोज हो रही हैं। आए दिन गौवंश की तस्करी हो रही है और ये लोग पुलिस से भी नहीं डरते।

हरियाणा भाग जाते हैं बदमाश
फाइल फोटो।
इधर पुलिस ने गौवंश जब्त कर लिया है हौ बीमार गौवंश को उपचार के बाद नजदीक की गौशाला में भेजने की कार्रवाई भी पुलिस कर रही है।
गौरतलब है राजस्थान से लगते हरियाणा बॉर्डर के क्षेत्रों में गौतस्करी की वारदातों में तेजी से इजाफा हो रहा है। साथ ही पुलिस से गौतस्करों की मुठभेड़ भी होती रहती है। पुलिस अधिकारियों का कहना है। ये गौतस्कर राजस्थान में वारदात करने के बाद आसानी से हरियाण बॉर्डर में प्रवेश कर जाते हैं। इस कारण उनके खिलाफ कार्रवाई में भी परेशानी होती है।