{"_id":"591c47464f1c1b3a24f246d8","slug":"fire-in-jaisalemr-ajmer-and-sikar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीकर, पुष्कर और जैसलमेर में कहां लगी आग, जानिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीकर, पुष्कर और जैसलमेर में कहां लगी आग, जानिए
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 17 May 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
जैसलमेर में विंड मिल में लगी आग
- फोटो : amar ujala
राजस्थान के सीकर, जैसलमेर और पुष्कर में बुधवार को तीन स्थानों पर अचानक आग लग गई। इसमें करोड़ों रुपए का नुकसान होने की संभावना बताई जा रही है।
जैसलमेर में आग निजी कम्पनी की विंड मिल में लगी। यहां ग्राम पंचायत कोटडी के पास स्थित सोडा गांव में विंड मिल में ये घटना घटी। इसके चलते विंड मिल के कुछ हिस्से टूटकर नीचे गिर पड़े। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था जिसके कारण किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने का कारण तेज हवाओं को बताया जा रहा है।
दूसरा मामला, अजमेर के पुष्कर से जुड़ा है जहां सब्जी मंडी में आग लग गई। इससे यहां मौजूद कई दुकाने पूरी तरह से जलकर राख हो गई। सबसे ज्यादा नुकसान यहां तीन गोदामों में हुआ। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने पानी की बौछारे करके आग पर काबू पाया।
तीसरी घटना, सीकर के रींगस स्थित प्लाईवुड की फैक्ट्री से जुड़ी है। यहां खाटूश्यामजी रीको औद्योगिक क्षेत्र सरगोठ में आग लगने के कारण लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने हालात पर काबू पाया।