{"_id":"5917eed74f1c1b0f3c850d50","slug":"fire-broke-out-on-running-bus-in-bathinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में लगी थी आग,सवारियां चिल्लाती रही,ड्राइवर को नहीं दिया सुनाई और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में लगी थी आग,सवारियां चिल्लाती रही,ड्राइवर को नहीं दिया सुनाई और...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 14 May 2017 01:18 PM IST
विज्ञापन
(गोले में) बस के पिछले हिस्से में लगी आग का हिस्सा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला से हनुमानगढ़ जा रही एक चलती बस में आग लग जाने से 3 लोग जिंदा जल गए जबकि कई यात्री जख्मी हो गए। हादसा बरनाला-बठिंडा मार्ग पर हुआ जहां एक ट्रेवल एजेंसी की निजी एयरकंडीशन बस के पिछले हिस्से में स्पार्किंग होने के चलते अचानक आग लग गई।
बस की पीछे की सीटों पर सोए यात्रियों को जब इसका आभास हुआ तो वो जोर जोर से चिल्लाने लगे लेकिन बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने कैबिन बंद कर रखा था जिसके कारण उन्हें कुछ सुनाई ही नहीं दिया और बस को सरपट ही दौड़ाते चले गए।
बस के बठिंडा पहुंचने पर बस को रोका गया लेकिन तब तक आग अपना विकराल रुप ले चुकि थी। बस के अंदर आगे की सीटों पर बैठे कई यात्रियों ने तो चलती बस से कूदकर ही अपनी जान बचा ली लेकिन पीछे बैठे 3 यात्री आग की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौत हो गई वहीं कई यात्री बुरी तरह से झुलस गए ।
विज्ञापन
बस की डिग्गी में रखा यात्रियों का लगेज पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। चलती बस से कूदने के कारण कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।