फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   fire break in many place in rajasthan

आग का तांडव, कहीं फैक्ट्री तो कही जंगल सुलगा

Mon, 15 May 2017 10:22 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 15 May 2017 10:22 AM IST
विज्ञापन
fire break in many place in rajasthan
फाइल फोटो।

भीषण गर्मी की मार झेल रहा राजस्थान अब आग की घटनाओं का भी निरंतर गवाह बन रहा है। जहां रविवार को अलवर के भिवाड़ी में एक सोया तेल की फैक्ट्री में लगी आग पर सोमवार सुबह तक भी काबू नहीं पाया जा सका है। वहीं बीकानेर में शनिवार सुबह एक उन की फैक्ट्री में आग लग गई। जबकि उदयपुर के नजदीक जंगली क्षेत्र में आग लगने से लोगों को खासी परेशानी हो रही है। गौरतलब है कि रविवार को भिवाड़ी में स्थित अंजता सोया फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी।

विज्ञापन


जिस पर 15 घंटे बाद भी काबू नहीं पाया जा सका है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में वनस्पति व अन्य तेल पदार्थ है जिसके कारण आग बुझ नहीं रही है। रविवार सम्पूर्ण रात्रि 15 से अधिक दमकलें आग बुझाने के प्रयास में  जुटी रही। आग के कारण प्लांट पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। जिससे करोड़ों रुपए का नुकसान होने की आशंका है। वहीं दूसरी ओर बीकानेर में उन फैक्ट्री में लगी आग भी भीषण बताई जा रही है। शनिवार सुबह पांच बजे फैक्ट्री में लगी आग का कारण शॉर्ट सार्किट बताया जा रहा है। जिला प्रशासन के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। प्रयास किए जा रहें है कि आग आसपास की फैक्ट्रीयों तक नहीं पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed