{"_id":"5a0d90134f1c1b72548bd801","slug":"final-hearing-on-kankani-deer-hunting-case-adjourned","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांकाणी हिरण शिकार मामला, फिर अधूरी रही बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांकाणी हिरण शिकार मामला, फिर अधूरी रही बहस
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 16 Nov 2017 07:04 PM IST
विज्ञापन
delhi court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुचर्चित कांकाणी हिरण शिकार मामले में सीजेएम ग्रामीण कोर्ट में आज भी सुनवाई अधूरी रही।
पीठासीन अधिकारी देवकुमार खत्री के समक्ष सलमान खान के अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत आज भी अपनी अंतिम बहस पूरी नहीं कर पाए। अधिवक्ता सारस्वत ने आज वन विभाग की चौकी के प्रभारी सागरराम के बयानों कोर्ट के समक्ष रखा। उन्होने बताया कि दो अक्टूबर को गांधी जयंती का अवकाश था और उसके बावजूद सागरराम अवकाश लेकर गए थे।
गवाहों के बयान परस्पर विरोधाभाषी है, समयाभाव के चलते आज अंतिम बहस अधूरी अब आगे की बहस कल होगी। सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से लोक अभियोजक भवानीसिंह भाटी भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि 01 व 02अक्टूबर 1998 की मध्य रात्रि को कांकाणी गांव की सरहद पर दो काले हिरणों का शिकार हुआ था। फिल्म अभिनेता सलमान खान,सैफअली खान,नीलम,तब्बू व सोनाली बेन्द्रे पर शिकार करने का आरोप है।