{"_id":"593d6e314f1c1be65d9bf053","slug":"fight-between-husband-and-wife-in-renwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद इतना बढ़ गया कि पति—पत्नी ने एक—दूसरे को किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद इतना बढ़ गया कि पति—पत्नी ने एक—दूसरे को किया लहूलुहान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 11 Jun 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
जयपुर के रेनवाल इलाके में रविवार की शाम खेत में काम करते समय एक दम्पति के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों ने एक—दूसरे पर धारदार हथियारों से वार कर लहूलुहान कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना रेनवाल थाना इलाके के पचकोडिया खेडी मिलक की है। मोहनलाल जाट का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों ने एक—दूसरे पर खेती में काम आने वाले औजारों से हमला कर दिया।
अत्यधिक खून बहने से दोनों अचेत होकर गिर पड़े। उधर, से गुजर रहे किसी राहगीर की नजर उन पड़ी तो उसने पुलिस और अन्य परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को रेनवाल सीएचसी पहुंचाया जहां से उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल रैफर कर दिया। इस दम्पति के बीच झगड़ा किस वजह से हुआ यह अभी सामने नहीं आया है। इस मामले में पुलिस पूछताछ कर रही है।