{"_id":"59d87a924f1c1bd9798b53bc","slug":"farmer-still-in-trouble-near-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब भी गड्ढों में दबे हैं ये किसान, महिला किसानों के भी देखो हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब भी गड्ढों में दबे हैं ये किसान, महिला किसानों के भी देखो हाल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 07 Oct 2017 12:42 PM IST
विज्ञापन
किसान आंदोलन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धरतीपुत्र के लिए बड़ी-बड़ी योजनाएं चलाने वाली सरकारें उनसे जमीन छिनने पर अमादा दिख रही हैं। कभी इंडस्ट्री तो भी शहरी योजनाओं के विस्तार के नाम पर ली जा रही जमीनों के कारण सरकार और किसानों के आमने-सामने होने की स्थिति भी सामने आ जाती है।
विज्ञापन
ऐसा ही कुछ जयपुर के नजदीक हो रहा है। यहां के नींदड़ गांव में बीते छह दिनों से किसान जमीन समाधि लिए है। लेकिन राज्य सरकार किसानों की समस्या का हल निकालने में असफल रही है। दरअसल जयपुर विकास प्राधिकरण इस गांव के नजदीक 1300 बीघा जमीन में नई कॉलोनी विकसित कर रहा है। जिसके लिए जमीन आवाप्ति की गई है।
विज्ञापन
अन्नदाता है परेशान
फाइल फोटो।
जानकारी के अनुसार करीब 750 बीघा जमीन जिन किसानों की है वह अपनी जमीन जेडीए को नहीं देना चाहते है। इसलिए विरोध में उतरे किसान जमीन समाधि सत्याग्रह कर रहे है। गांधी जयंती से प्रारंभ हुआ सत्याग्रह अभी तक जारी है।
हालांकि जेडीए के अधिकारियों से किसान वार्ता कर चुके है, लेकिन अभी भी सत्याग्रह जारी है। वहीं किसानों ने अब आंदोलन तेज करने भी चेतावनी दी है।
हालांकि जेडीए के अधिकारियों से किसान वार्ता कर चुके है, लेकिन अभी भी सत्याग्रह जारी है। वहीं किसानों ने अब आंदोलन तेज करने भी चेतावनी दी है।