{"_id":"59c66ceb4f1c1b32688b6177","slug":"falahari-case-victim-first-time-spoke-with-media-after-court-sentenced-baba-to-15-days-jail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीड़िता बोली, पुलिस और कानून पर भरोसा रख अन्य पीड़ित भी आएं आगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़िता बोली, पुलिस और कानून पर भरोसा रख अन्य पीड़ित भी आएं आगे
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 23 Sep 2017 08:04 PM IST
विज्ञापन
मीडियाकर्मियों से बातचीत करती पीड़िता
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यौन शोषण आरोप में फंसे फलाहारी बाबा को अलवर की स्थानीय अदालत द्वारा 15 दिनों के लिए जेल भेजे जाने के बाद पीड़िता ने अदालत और पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया है।
अलवर में पीड़िता ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि, मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है कि मेरे साथ न्याय होगा। पीड़िता ने कहा कि जिस तरह मुझे फलाहारी बाबा के कारनामों को उजागर करने की हिम्मत मिली, ऐसे ही अन्य पीड़िताओं को भी आगे आना चाहिए। उसने कहा कि पुलिस और न्यायपालिका पर भरोसा रखते हुए ऐसे बाबाओं का भांडा फोड़ना चाहिए।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली पीड़ित छात्रा ने कहा कि राजस्थान की पुलिस ने ना केवल इस मामले में तुरंत प्रसंज्ञान लिया, बल्कि तीन दिनों के भीतर ही बाबा को जेल भी भिजवा दिया।

पिता ने भी कहा मां दुर्गा ने बेटी को दिलाया न्याय
मीडियाकर्मियों से बातचीत करते पीड़ित युवती के पिता
- फोटो : amar ujala
इधर, पीड़िता के पिता भी अदालत के फैसले से संतुष्ट दिखाई दिए। पिता ने कहा कि अब हम आगे उम्मीद कर रहे हैं कि फलाहारी बाबा को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। जिस तरह से मेरी बेटी ने खुद ही बहादुरी दिखाते हुए न्यायपालिका का दरवाजा खटखटाया है, ऐसे ही अन्य बेटियों को भी आगे आना चाहिए।
पीड़ित युवती के पिता ने एक सवाल के जबाव में कहा कि नवरात्रों में मां दुर्गा ने हमारी बेटी को न्याय दिलाया है और मेरी आस्था बाबाओं में नहीं, वरन भगवान में है। जो लोग ऐसे पवित्र स्थान पर बैठकर इतना घिनौना काम करते हैं, ऐसे लोगों पर आमजन को विश्वास नहीं करना चाहिए।
गौरतलब है कि अलवर के मधुसूदन आश्रम के रामानुजाचार्य कौशलेंद्र प्रपन्नाचार्य उर्फ फलाहारी महाराज को आज दुष्कर्म के प्रयास मामले में छह अक्टूबर तक के लिए जेल भेज दिया है।