फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   fake currency trafficker arrested in ajmer

पाकिस्तान में छप रहे दो हजार के नए नकली नोट, बांग्लादेश के रास्ते पहुंच रहे भारत

Sun, 01 Oct 2017 04:06 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 01 Oct 2017 04:06 PM IST
विज्ञापन
fake currency trafficker arrested in ajmer
नकली नोटों का सरगना पीर मोहम्मद - फोटो : Amar Ujala
पाकिस्तान में छप रहे दो हजार के नए नकली नोट और फिर ये बांग्लादेश के रास्ते भारत में पहुंच रहे हैं। यह खुलासा अजमेर में जाली करेंसी के साथ पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में हुआ है।
विज्ञापन


अजमेर में कोतवाली थानाधिकारी बनवारी लाल मीणा ने बताया कि गत 15 अगस्त को केसरगंज चौकी इंचार्ज राजाराम यादव ने जाली नोट खपाते बिहार के चार युवकों को दो-दो हजार के जाली नोटों के साथ पकड़ा था। उनके पास से 84 हजार रुपए के जाली नोट बरामद हुए थे। 
विज्ञापन


चारों आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि बिहार के कटियार निवासी पीर मोहम्मद उर्फ छोटू आलम ने उन्हें नोट सप्लाई किए थे। इस पर आरोपी पीर मोहम्मद को पूर्णिया जेल से प्रोडक्शन वारंट के तहत गिरफ्तार किया। इसने पूछताछ में कई राज उगले है। मोहम्मद ने लाखों रुपए की जाली करेंसी भारत में खपाने और नकली करेंसी पाकिस्तान में छपने की बात स्वीकार की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले 1000 और 500 रुपए के जाली नोट चलाते थें

fake currency trafficker arrested in ajmer
Fake Currency
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि नई करेंसी लागू से पहले ये एक हजार और 500 रुपए के पुराने जाली नोट चलाते थे। पीर मोहम्मद लंबे समय से जाली नोट सप्लाई कर रहा है। 

वर्ष 2013 में भी उसके चार आदमी नोट खपाते हुए अजमेर के गंज थाना पुलिस के हत्थे चढ़े थे। उस दौरान उनसे 35 हजार के जाली नोट बरामद किए गए थे। पीर मोहम्मद से अब तक की पूछताछ में सामने आया कि पीर मौहम्मद का ममेरा भाई मोन्टू उक्त कारोबार में लिप्त था। मोन्टू वाहन चोरी के मामले में जेल चला गया तो वह उसका कारोबार संभालने लगा। दो साल पहले वह भी वाहन चोरी के दर्जनों प्रकरणों जेल चला गया था। मोंन्टू से भी पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed