फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Facebook will join the foreign maiden, now will marry

राजस्थानी युवक को FB ने मिलाया विदेशी युवती से, अब करेंगे शादी

Fri, 28 Apr 2017 03:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 28 Apr 2017 03:58 PM IST
विज्ञापन
Facebook will join the foreign maiden, now will marry
एगानिस अगाइड और हेमंत
सीकर के रामगढ़ शेखावाटी का रहने वाला एक युवक फेसबुक के जरिये विदेशी युवती से मिला। दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
विज्ञापन


दरअसल, रामगढ़ शेखावाटी इलाके के नेहरू मोहल्ला में रहने वाले हेमंत टेलर करीब चार साल पहले नौकरी के तलाश में दुबई पहुंचा। यहां नौकरी के दौरान ही 2013 में फेसबुक के जरिये उसकी मुलाकात फिलीपिंस की रहने वाली 32 वर्षीय एगानिस अगाइड से हुई। धीरे—धीरे जब दोनों में फेसबुक के जरिये बातचीत बढ़ी तो दोनों एक—दूसरे को समझने लगे। समय गुजरने के साथ ही ये फेसबुक की दोस्ती प्यार में बदल गई। हालांकि, उनकी मुलाकात कभी नहीं हुई।
विज्ञापन


आखिरकार तीन साल बाद 2016 में हांगकांग में दोनों एक—दूसरे से मिले और शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। अब हेमंत के सामने अपने परिजनों को मनाने का सवाल खड़ा था। हेमंत ने काफी मिन्नते करके अपने परिजनों को भी इस शादी के लिए मना ही लिया। उसके माता—पिता उसकी इस शादी के लिए राजी हो गए। इसके बाद हेमंत ने 27 मार्च को सीकर जिला कलक्टर के यहां इस शादी के लिए आवेदन किया है। सूत्रों का कहना है कि दोनों की शादी रामगढ़ शेखावाटी में ही की जाएगी, जिसमें हिंदु रीति—रिवाजों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed