{"_id":"59e5a4684f1c1b9f678b6168","slug":"eve-teasing-incident-increasing-in-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी नहीं की तो कर दूंगा मर्डर, गाड़ी में बैठाकर युवती से अभद्रता फिर ये धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी नहीं की तो कर दूंगा मर्डर, गाड़ी में बैठाकर युवती से अभद्रता फिर ये धमकी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 17 Oct 2017 12:17 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
बदमाशों के बुलंद होते हौसलों का आलम यह है कि वे वारदात करने के बाद खुलेआम धमकियां भी दे रहे हैं।
जयपुर में कुछ ऐसा ही हुआ है। यहां एक कॉलेज छात्रा घर जाने के लिए निकली तो दो युवकों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद आरोपी पूरे शहर में कई घंटे तक छात्रा को घुमाते रहे और उसके साथ गाड़ी में अभद्रता भी की।
इस दौरान छात्रा चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन गाडी के कांच बंद होने के कारण उसकी आवाज किसी ने नहीं सुनी। इसके बाद आरोपी छात्रा को जयपुर शहर के पांच्यावाला क्षेत्र में उतारकर फरार हो गए। इसके बाद डरी सहमी छात्रा अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

Trending Videos
धमकी के बाद सहम गए परिजन
क्राइम सीन
जानकारी के अनुसार आरोपी संदीप राठौड़ पीड़िता के घर के नजदीक ही रहता है और पूर्व में भी उसके साथ कई बार बदतमीजी कर चुका है।
वहीं घटना के बाद पीड़िता की मां आरोपी के घर पहुंची और आरोपी के परिजनों को घटना से अवगत कराया। लेकिन आरोपी संदीप इस बात से नाराज होकर पीड़िता के घर पहुंच गया और धमकी दी कि यदि छात्रा ने उससे शादी नहीं कि तो वह उसका मर्डर कर देगा।
खुलेआम दी गई धमकी से पीड़िता सहित पूरा परिवार दहश्त में है। इसके बाद परिजनों ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।