{"_id":"5a22c33c4f1c1b60678bedac","slug":"eid-milad-un-nabi-tension-arises-during-eid-procession-in-jhunjhunu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ईद मिलादुन्नबी: अब यहां गर्माया माहौल, भीड़ ने फूंके ट्रेक्टर-जेसीबी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद मिलादुन्नबी: अब यहां गर्माया माहौल, भीड़ ने फूंके ट्रेक्टर-जेसीबी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 02 Dec 2017 09:33 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद मिलादुन्नबी का जश्न आज कुछ जगह पर उपद्रव के कारण फीका पड़ गया। राजस्थान में एक के बाद एक तीन जगह पर छुटपुट बातों को लेकर आगजनी और पथराव की घटनाएं हुई।
जोधपुर के सूरसागर, चित्तौड़ के निंबाहेडा के बाद झुंझुनू के बिसाऊ में मामूली की बात पर उपद्रव हुआ। बिसाऊ में विवाद आज दोपहर में जुलूस के दौरान हुआ। मिली जानकारी के अनुसार ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बिना इजाजत जुलूस निकाला जा रहा था।
यह जुलूस जब मुख्य बाजार पहुंचा तो वहां कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। इससे विवाद बढ़ गया। समुदाय विशेष के लोग जबरन जुलूस निकालने पर अड़ गए। माहौल तनावपूर्ण हो गया और दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए।

शांति है, लेकिन स्थिति तनावपूर्ण
डेमो इमेज
लोगों का आरोप है कि सूचना के काफी देर तक पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। इस दौरान भीड़ ने वहां गोशाला की जमीन पर नगर पालिका के द्वारा दीवार निर्माण के कार्य में लगे ट्रेक्टर और एक जेसीबी को आग के हवाले कर दिया।
बाद में हालात बिगड़ने की सूचना पर एसपी मनीष अग्रवाल, डीवाईएसपी ग्रामीण आहद खान, एसडीएम अनिता धतरवाल पहुंचे और मंडावा, मलसीसर, बिसाऊ थाने का जाब्ता मंगाया गया। पुलिस ने कस्बे में फ्लैग मार्च भी किया। इसके बाद हालांकि शहर में शांति है, लेकिन स्थिति तनावपूर्ण बताई जा रही है।
इससे पहले आज निंबाहेडा में भी जुलूस के दौरान कहीं से पानी गिरने की बात पर विवाद हो गया और आक्रोशित लोगों ने वहां खड़ी दो बाइक को आग के हवाले कर दिया। बीती रात जोधपुर के सूरसागर इलाके में भी इसी तरह का उपद्रव हुआ। वहां भी 10 से ज्यादा वाहनों को आग लगा दी। आज वहां माहौल तनावपूर्ण रहा।