फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   effort of women to protect her hair

तो क्या एेसे सलामत रहेगी चोटी, अब एक नया फार्मूला आया सामने

Fri, 11 Aug 2017 05:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 11 Aug 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
effort of women to protect her hair
घर के बाहर छापा लगाती महिला - फोटो : amar ujala
अपनी चोटी बचाने के लिए लेडीज ने परम्परागत उपाय अपनाए हुए हैं, लेकिन अब एक नए उपाय का सहारा लिया जा रहा है, जिससे चोटी कटवा पास नहीं फटके।
विज्ञापन


दरअसल, चोटी कटवा का आतंक राजस्थान के पश्चिमी क्षेत्र से होता हुआ दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर में भी पहुंच गया है। उदयपुर जिले के मावली उपखण्ड में भी अब महिलाएं चोटी कटने के डर से सहमी हुई हैं। यहां के सबसे बड़े कस्बे फतहनगर में इसका असर महिलाओं के चेहरे पर साफ-साफ दिखाई दे रहा है।

मावली और फतहनगर में महिलाएं नीम के पत्ते लेकर घर से बाहर निकल रही हैं, ताकि चोटी काटने वाला उनके पास भी नहीं फटके। इन महिलाओं का कहना है कि ये सब टोटके करने से काटने वाला उनके पास नहीं आ सकता।
विज्ञापन


स्थित यह बन गई हैं कि डरे हुए लोग चोटी कटनेवाली घटनाओं को भूत-प्रेत का साया बता रहे हैं। वहीं, कोई कह रहा है कि इसके पीछे शरारती तत्वों का हाथ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोटी बचाने को यूं सिर ढककर निकली रही हैं महिलाएं

effort of women to protect her hair
जैसलमेर में छापा लगाती महिला - फोटो : amar ujala
दक्षिणी राजस्थान के कई इलाकों में स्थित गांवों में परम्परागत उपायों के तहत महिलाएं चोटी कटवा से बचने के लिए अपने घरों के बाहर कुमकुम और हल्दी के छापे लगा रही हैं, ताकि उनके घर में किसी भूत का प्रवेश ना हो और उनकी चोटी सलामत रहे।

इन गांवों की महिलाओं का कहना है कि कोई ऐसी घटना नहीं घटे इस कारण वे अपने हाथ से तीन-तीन छापे हल्दी-कुमकुम के लगा रहीं हैं। साथ ही देखने में आया है कि महिलाएं अपनी चोटी को पन्नी से ढककर घरों से बाहर निकल रही है। इसके साथ ही लोग दरवाजे के बाहर मेंहदी भी लगा रहे हैं।

गौरतलब है कि राजस्थान, उत्तरप्रदेश, दिल्ली और हरियाणा तक पहुंचा चोटी कटवा ने इन राज्यों में रहने वाली महिलाओं की चिंता बढ़ा दी है। स्थिति यह हो गई है कि यह अंधविश्वास का रूप आतंक बनता जा रहा है।

इससे पहले फैल चुकी है मुंह नोचवा की खबरें...

effort of women to protect her hair
उदयपुर में घरों के बाहर ऐसे छापे - फोटो : amar ujala
उधर, इस तरह की घटनाओं के बारे में मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि कारण मॉस्ट हिस्टीरिया नाम की मानसिक समस्या है। इसके तहत एक स्‍थान विशेष में रहने वाला पूरा समूह किसी अफवाह पर भरोसा कर लेता है और उसे सच मानने लगता है। यहां तक कि लोग खुद भी इस तरह की हरकतें करने लगते हैं।

इससे पहले मुंह नोचवा की खबर फैली थी जिसे आजतक किसी ने नहीं देखा। अफवाह पर लोगों को इतना विश्वास हो गया था कि सोते वक्त उन्हें लगने लगा कि कोई उन्हें नोचकर भाग रहा है। वहीं 1980 के दशक में बच्चे उठाने वाली चुड़ैल ने भी पूरे उत्तर भारत में इसी प्रकार का आतंक मचाया था। तब भी लोग अपने घरों के मुख्य द्वार पर मेंहदी, हल्दी और कुमकुम से हाथ के छापे लगाकर बला से बचाव का प्रयास करने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed