फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Due to food poisoning in a village of ganswara three people died

ससुर, बहू और बेटी की पकौड़ी खाने से मौत, पांच अस्पताल में

Tue, 08 Aug 2017 02:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 08 Aug 2017 02:17 PM IST
विज्ञापन
Due to food poisoning in a village of ganswara three people died
फाइल फोटो।

बारिश के दिनों में खराब खाना जानलेवा भी साबित हो सकता है। ऐसा ही कुछ हुआ राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में। यहां के मलवासा गांव में बीती रात्रि को फूड प्वॉजनिंग के कारण एक ही परिवार के आठ लोग बीमार हो गए।

विज्ञापन



जिनमें एक व्यक्ति की मौत गांव में ही हो गई। जबकि दो अन्य की मौत आज सुबह महात्मा गांधी अस्पताल में ईलाज के दौरान हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही चिकित्सा विभााग की एक टीम मलावासा गांव के लिए भेजी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात्रि को गांव के एक परिवार के आठ सदस्यों ने पकौड़ी खायी थी। जिसके बाद सभी की तबीयत बिगड़ गई। फूड प्वॉइजनिंग के कारण इनमें से सास, बहू और बेटी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

जबकि मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि अभी यह स्पष्ट तौर पर नहीं ​कहा जा सकता है कि मौत का कारण फूड प्वॉजनिंग ही है।


क्योंकि इसका पता पोस्टमार्टम के बाद ही चलेगा। वहीं एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत होने के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed