फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   double murder in kota old aged couple found dead in their home

Double Murder : बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर हत्या

Sun, 16 Jul 2017 05:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 16 Jul 2017 05:08 PM IST
विज्ञापन
double murder in kota old aged couple found dead in their home
मकान, जहां हत्या की वारदात हुई - फोटो : amar ujala
कोटा के रेलवे कॉलोनी थाना इलाके में बीती रात बुजुर्ग दंपती की हत्या का मामला सामने आया है। देर रात हुई इस वारदात के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।
विज्ञापन


वारदात कैलाशपुरी इलाके में हुई है जहां रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी बजरंग सिंह नरूका अपनी पत्नी साधना के साथ रहते थे। देर रात दोनों की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई, इसके बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए। हत्या का पता उस वक्त लगा जब पड़ौसी ने किसी व्यक्ति को मकान से कूदकर जाते हुए देखा। सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शहर पुलिस अधीक्षक अंशुमान भौमिया ने बताया कि शुरुआती जांच में फिलहाल हत्या के पीछे की असल वजह साफ नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है मृतक बजरंग सिंह ब्याज पर लेन-देन किया करता था। पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है कि कहीं किसी कर्जदार ने तकाजे की रंजिश के कारण तो वारदात को अंजाम नहीं दिया। उधर, परिजनों के मुताबिक बजरंग सिंह और उनकी पत्नी साधना अकेले घर में रहते थे। मकान के निचले हिस्से में किरायेदार रहता है। किरायदार वहीं मौजूद है। एक लड़की है जो शहर से बाहर रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed