फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   doctors strike: Rajasthan government will take action against doctors

Doctor's Strike: एक्शन में सरकार, होगी गिरफ्तारी और रजिस्ट्रेशन होंगे रद्द

Wed, 27 Dec 2017 02:06 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 27 Dec 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
doctors strike: Rajasthan government will take action against doctors
कालीचरण सर्राफ
हाईकोर्ट की सख्ती के बाद अब राज्य सरकार ने भी हड़ताली डॉक्टर्स से निपटने के कमर कस ली है। सरकार ने चेतावनी दी है कि कल सुबह तक ड्यूटी ज्वाइन नहीं करने वाले सरकारी डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 
विज्ञापन



राजस्थान में सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल के कारण चिकित्सा व्यवस्थाएं चरमरा गई है। अस्पतालों में भर्ती मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाईकोर्ट ने भी डॉक्टरों की हड़ताल पर सख्त रवैया अपनाते हुए राज्य सरकार को कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र किया है। 
विज्ञापन



इसके चलते सरकार ने आज शाम तक डॉक्टरों को ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए अंतिम मौका दिया था। अब इसकी मियाद कल सुबह तक बढ़ा दी। यदि इसके बाद भी वे ड्यूटी पर नहीं लौटे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मांग पर है गतिरोध

doctors strike: Rajasthan government will take action against doctors
एक सरकारी अस्पताल में खाली पड़ा डॉक्टर का चेंबर और बाहर लाइन में लगे मरीज - फोटो : Amar Ujala
चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ ने कहा है कि हड़ताल में रहने वाले सेवारत चिकित्सकों के खिलाफ रेस्मा के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत ड्यूटी पर नहीं आने वाले डॉक्टरों की गिरफ्तारी की जाएगी और उनके रजिस्ट्रेशन रद्द किए जाएंगे। 

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि अब तक सरकार ने बातचीत का पूरा मौका दिया है। सरकार के दरवाजे खुले हैं। बातचीत की जा सकती है। सरकार ने तीन मांगों पर सहमति बना ली है। जहां तक बात चौथी मांग यानी तबादले की है, उसका अधिकार सरकार का है। उस पर किसी तरह की बात नहीं होगी। जो चिकित्सक कल तक नहीं लौटे, उन पर सख्त कार्रवाई होगी।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed