फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   doctors at strike in rajasthan, bsf doctors took charge in hospital

यहां रूठे 'भगवान' तो बीएसएफ को संभालनी पड़ी कमान

Mon, 06 Nov 2017 01:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 06 Nov 2017 01:16 PM IST
विज्ञापन
doctors at  strike in rajasthan, bsf doctors took charge in hospital
अस्पताल में बीएसएफ के चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला
अपनी मांगों को लेकर हड़लात पर गए सेवारत चिकित्सकों के चलते जैसलमेर की स्वास्थ्य सेवाएं पटरी से उतर गई। रिक्त पदों से जूझ रहे जवाहर चिकित्सालय में हालात बिगड़ने लगे तभी अचानक सीमा प्रहरियों ने मोर्चा संभालते हुए मरीजों को राहत पहुंचाई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सेवारत चिकित्सकों की हड़ताल ने मरीजों की परेशानी बढ़ा दी और आज सवेरे से चिकित्सकों के कमरों पर ताला जड़ा नजर आया। तभी सीमा सुरक्षा बल के चिकित्सकों ने मरीजों को राहत प्रदान की। मौसम में आए बदलाव के चलते मरीजों की कतारें लग गई।
विज्ञापन


वहीं, सीमा सुरक्षा बल के अनुभवी चिकित्सकों ने ओपीडी में मोर्चा संभाला। अनुभवी चिकित्सकों ने अपनी यूनिट के साथ मरीजों का उपचार किया। अचानक हुई चिकित्सकों की हड़ताल से जिला प्रशासन के हाथ पांव फूल गए थे, लेकिन सीमा सुरक्षा बल के चिकित्सकों ने मोर्चा संभाल अपना सामाजिक दायित्व निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा सुरक्षा बल के चिकित्सकों ने बताया कि उच्च आदेशों के चलते जवाहर चिकित्सालय में सेवाएं दी जा रही है तथा आगामी आदेशों तक सेवाएं जारी रहेगी। वहीं, मरीज व उनके परिजनों ने भी सीमा प्रहरियों के जज्बे को सलाम किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed