{"_id":"58f440b94f1c1b1774470fbe","slug":"doctor-from-sms-hospital-register-in-guinness-book-of-world-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में एसएमएस अस्पताल के डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में एसएमएस अस्पताल के डॉक्टर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 17 Apr 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन
सवाई मानसिंह अस्पताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सबसे बड़े सवाई मानसिंह अस्पताल के सर्जरी विभाग के चिकित्सक डॉ जीवन कांकरिया का नाम गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। कांकरिया ने सामान्य से चार गुना बड़े गॉल ब्लेडर को सफलता पूर्वक बीते वर्ष अगस्त माह में एक मरीज के पेट से निकाला था।
विज्ञापन
डॉ कांकरिया ने लेप्रोस्कोपी से 1.2 सेमी. का चीरा लगाकर 30 सेमी गॉल ब्लेडर को निकाल दिया था। इसके बाद इसकी जानकारी गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भेजी गई। अब यह एक रिकॉर्ड बन गया है। दरअसल चूरु निवासी एक महिला सुमन के पेट दर्द का कारण जानने के लिए जब जांच की गई तो ब्लेडर में पथरी होने से पित्ताशय में काफी सूजन आ गई। लंबे समय से दर्द को नजरदांज करने के कारण यह परेशानी हुई कि ब्लेडर में मौजूद स्टोन एक कोने में फंस गया।
विज्ञापन
इसके कारण दर्द ब्लेडर का साइज बढ़ता चला गया। इसके बाद आठ अगस्त 2016 को आॅपरेशन किया गया। यह आॅपरेशन डॉ आर के जैनव के नेतृत्व में किया गया। जबकि इसमें सहयोग डॉ सुनील चौहान, डॉ ममता खंडेलवाल व डॉ रमेश ने किया।
विज्ञापन