{"_id":"5a21662a4f1c1b001c8b6441","slug":"deputy-mayor-sat-on-the-ground-and-present-his-views-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरी सभा में जमीन पर बैठे डिप्टी मेयर, फिर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरी सभा में जमीन पर बैठे डिप्टी मेयर, फिर हुआ हंगामा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 01 Dec 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
जमीन पर बैठे डिप्टी मेयर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम की साधारण सभा चल रही थी। इस दौरान जब डिप्टी मेयर को मेयर के पास सीट पर बिठाया गया। इस पर जमकर हंगामा हो गया तो वे वे जमीन पर बैठ गए।
मामला राजस्थान के अजमेर नगर निगम का है। अजमेर नगर निगम की साधारण सभा की बैठक आज हंगामेदार रही। दरअसल, साधारण सभा में मेयर के पास ही डिप्टी मेयर सांखला को बैठाया गया था। सांखला वहां बैठकर अपनी अपनी बात रख रहे थे तो कांग्रेसी पार्षदों ने इसका विरोध जताया।
इस पर सांखला अपनी सीट से उठे और जमीन पर बैठकर अपनी बात रखने लगे। उन्होंने कहा कि वे जनप्रतिनिधि है और उनकी बात को कोई दबा नहीं सकता है। वह कहीं भी बैठकर अपनी बात कहेंगे। कांग्रेस के पार्षद ने उनकी बात को दबाने के लिए यह तरीका अपनाया, लेकिन वे तो सड़क पर बैठकर भी जनता के हितों की बात ही रखेंगे।
सांखला के जमीन पर बैठते ही भाजपाई पार्षद उग्र हो गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया और सांखला को जमीन से उठने की बात कही। सांखला ने कहा कि जब कांग्रेस के पार्षद चाह रहे हैं तो वे जमीन पर बैठकर ही अपनी बात सदन में रखेंगे। सांखला की बात खत्म होने के बाद मेयर धर्मेन्द्र गहलोत ने इसकी प्रशंसा की और वापस उन्हें अपने पास की कुर्सी पर बैठाया।