फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Department of peace and non-violence will be formed in Rajasthan

Rajasthan: प्रदेश में बनेगा शांति और अहिंसा विभाग, गांधी से युवा प्रेरित हो, इसके लिए किए जाएंगे ये प्रयास

Sun, 02 Oct 2022 02:29 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 02 Oct 2022 02:29 PM IST
सार

राज्यपाल कलराज मिश्र ने शांति और अहिंसा विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ये विभाग युवाओं को महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े घटनाक्रम को पढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

विज्ञापन
Department of peace and non-violence will be formed in Rajasthan
राजस्थान में बनेगा शांति और अहिंसा विभाग - फोटो : Social Media

विस्तार

गहलोत सरकार शांति और अहिंसा विभाग का गठन करने जा रही है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने इसके प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सीएम गहलोत ने अपने बजट भाषण में अलग से इसकी घोषणा की थी। मुख्यमंत्री गहलोत ने रविवार को कहा कि हमारा राज्य पहला राज्य है, जिसने शांति और अंहिसा का विभाग बनाया है।

विज्ञापन
 

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पिछले दिनों कैबिनेट में प्रदेश में शांति और अहिंसा विभाग के गठन के प्रस्ताव को पास किया गया था। कैबिनेट में प्रस्ताव तैयार किया गया। फिर राज्यपाल कलराज मिश्र के पास मंजूरी के लिए भेजा गया था। 

विज्ञापन

बता दें कि राज्य में इससे पहले शांति और अहिंसा निदेशालय खोला जा चुका है लेकिन अब अलग से मंत्रालय भी बनेगा। मुख्यमंत्री गहलोत ने इसको लेकर कहा कि मौजूदा दौर में युवाओं को गांधी के विचारों से अधिक से अधिक जोड़ने की जरूरत है। इसके लिए राजस्थान सरकार शांति और अहिंसा विभाग अलग से विभाग बना रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होगा विभाग का काम

विभाग का उद्देश्य है कि युवाओं को महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े घटनाक्रम को पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाए। इसके लिए गांधी के जीवन दर्शन को लेकर चित्र प्रदर्शन लगाने और उनसे जुड़े साहित्य का प्रकाशन किया जाएगा स्कूली बच्चों को बापू के जीवन से रूबरू कराने के लिए अन्य प्रदेशों में भी ले जाया जाएगा। इसके साथ ही शांति और अहिंसा विभाग दलितों के उत्थान के लिए काम भी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed