{"_id":"59b4f1e34f1c1bf37f8b58de","slug":"defense-minister-nirmala-sitharaman-will-come-first-for-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण आज राजस्थान में, एयरफोर्स स्टेशन का करेंगी दौरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण आज राजस्थान में, एयरफोर्स स्टेशन का करेंगी दौरा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 10 Sep 2017 01:44 PM IST
विज्ञापन
Nirmala Sitharaman
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण आज अपने पहले दौरे पर भारत-पाकिस्तान सीमा स्थित उत्तरलाई वायुसेना स्टेशन आएंगी। रक्षामंत्री के साथ एयर चीफ मार्शल बी.एस. धनोवा भी मौजूद रहेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण बाड़मेर स्थित उत्तरलाई वायुसेना स्टेशन पर वायुसैनिकों को अपनी बात कहेंगी। इसके बाद अधिकारियों से मुलाकात कर जानकारी लेंगी। इसके बाद वे दिल्ली लौटेंगी।
गौरतलब है कि उत्तरलाई वायुसेना स्टेशन भारत-पाकिस्तान सीमा का सबसे महत्वपूर्ण आपरेशनल एयरबेस है। वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान इस एयरबेस ने भारत की जीत में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पाकिस्तान की ओर से हमला अथवा किसी भी आपात परिस्थिति का मुंहतोड़ जवाब देने में उत्तरलाई वायुसेना स्टेशन भारत के लिए खासा महत्वपूर्ण है।