{"_id":"59c5d5d54f1c1b9a688b615b","slug":"defence-minister-nirmala-sitharaman-will-visit-today-jaisalmer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रक्षा मंत्री के सामने गोले बरसाएगा अर्जुन टैंक एमके 2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षा मंत्री के सामने गोले बरसाएगा अर्जुन टैंक एमके 2
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 23 Sep 2017 09:02 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की दूसरी महिला रक्षा मंत्री बनी निर्मला सीतारमण आज जैसलमेर में होगी। वे यहां पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में अर्जुन टैक एमके 2 की क्षमता का प्रदर्शन देखेंगी। इस टैंक को डीआरडीओ ने विकसित किया है। रक्षा मंत्री के सामने होने वाले लाइव डेमोंस्ट्रेशन की तैयारियां यहां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रक्षा मंत्री सीतारमण जैसलमेर व जोधपुर में सैन्य प्रतिष्ठानों का दौरा भी करेंगी और सैन्य अधिकारियों की बैठक भी लेंगी। गौरतलब है कि रक्षा मंत्री का पदभार संभालने के बाद निर्मला सीतारमण ने पहला अधिकारिक दौरा राजस्थान के बाड़मेर में स्थित उत्तरलाई एयरफोर्स स्टेशन का किया था।
विज्ञापन
सुरक्षा अधिकारियों के साथ मीटिंग भी
निर्मला सीतारमण
माना जा रहा है कि आज की यात्रा का मुख्य उददेश्य सीमा पर तैनात जवानों के क्रियाकलापों को नजदीक से देखने के साथ उनकी हौंसला अफजाई भी करना है। इस दौरान सेना के सदन कमान के आर्मी कमांडर 12 कोर के कोर कमांडर व अन्य कई उच्च स्तरीय सेना के अधिकारी व डीआरडीओ के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।