{"_id":"590d87ad4f1c1ba2734419ad","slug":"death-of-a-couple-due-to-lightning","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश बनी बैरन, पेड़ के नीचे बैठे दंपती की ऐसे आई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश बनी बैरन, पेड़ के नीचे बैठे दंपती की ऐसे आई मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 06 May 2017 02:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर जिले के गोगुन्दा तहसील के बरोड़िया गांव में बारिश के दौरान बिजली गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई। शनिवार सुबह परिजन उन्हें तलाशते हुए खेत में पहुंचे तो घटना का खुलासा हुआ।
पुलिस के अनुसार बरोड़िया गांव में शुक्रवार शाम को काम कर रहे किसान गणेश गमेती व उसकी पत्नी वसनी अचानक से बारिश होने से पेड़ की छांव में बैठ गए। इस दौरान बादल गरजने के साथ बिजली कड़की। गणेश और वसनी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उधर, रातभर दोनों के परिजन उनका इंतजार करते रहे। समाज में शादी होने से परिजन समझे की वे शादी समारोह में शामिल होने चले गए हैं और रात ज्यादा होने पर वहीं रुक गए।
शनिवार सुबह तक भी जब दोनों घर नहीं पहुंचे तो आसपास के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान तलाशते—तलाशते लोग खेत पर पहुंचे तो वहां दोनों के शव पड़े मिले। पुलिस ने मौके पर पहुंच की जांच की और पंचनामा बना कर शव गोगुन्दा सीएचसी पहुंचाए। दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए।