फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Dalit IPS officer barat took place under police protection in Rajasthan

राजस्थान: पुलिस सुरक्षा में निकली दलित आईपीएस अधिकारी की बारात, दबंगों का था डर

Sat, 19 Feb 2022 02:18 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, जयपुर।
एजेंसी, जयपुर। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 19 Feb 2022 02:18 AM IST
सार

जयपुर ग्रामीण के एसपी मनीष अग्रवाल ने कहा कि दूल्हे ने अपनी शादी और किसी भी समस्या से बचने के लिए प्रशासन को सूचना दी थी।

विज्ञापन
Dalit IPS officer barat took place under police protection in Rajasthan
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के ग्रामीण जयपुर में एक दलित आईपीएस अधिकारी को दबंगों के भय के चलते पुलिस सुरक्षा में अपनी बारात निकालनी पड़ी। इस इलाके में उच्च जाति के लोग ऐसे आयोजनों का विरोध करते रहे हैं।

विज्ञापन

  
एएसपी (कोटपुतली) विद्याप्रकाश ने बताया कि मणिपुर कैडर के वर्ष 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार धनवंत (26) जयसिंहपुरा गांव के रहने वाले हैं। वह शादी की रस्म के तहत घोड़ी पर सवार हुए और इसके बाद शादी के लिए बारात हरियाणा के लिए रवाना हो गई। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एहतियाती कदम के चलते सुरक्षा बंदोबस्त किए गए थे। इतना ही नहीं, पुलिस सुरक्षा में आईपीएस अधिकारी मंगलवार को सूरजपुरा गांव के पास बिंदौरी रस्म के तहत घोड़ी पर चढ़े थे। जयपुर ग्रामीण के एसपी मनीष अग्रवाल ने कहा कि दूल्हे ने अपनी शादी और किसी भी समस्या से बचने के लिए प्रशासन को सूचना दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed