{"_id":"59193ad64f1c1b0b43850b0a","slug":"curfew-in-banswara-will-be-continue","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांसवाड़ा में कर्फ्यू के चौथे दिन तीन घंटे की ढील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांसवाड़ा में कर्फ्यू के चौथे दिन तीन घंटे की ढील
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 15 May 2017 12:10 PM IST
विज्ञापन
बांसवाड़ा में कर्फ्यू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसवाड़ा में बीते बृहस्पतिवार देर रात बिगड़े हालात के बाद शहर मे लगे कर्फ्यू में सोमवार को तीन घंटे की ढील दी गई है। इससे लोग दोपहर 12 से 3 बजे तक तीन घंटे के बीच अपने रोजमर्रा के काम कर सकेंगे। ढील के दौरान शहर की शांति व्यवस्था पर पूरी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
कर्फ्यू में ढील के संबंध में बांसवाड़ा कलक्टर भवगति प्रसाद ने आदेश जारी कर दिए हैं और व्यवस्था में लगे पुलिस व प्रशासन को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी एहतियात बरतने को कहा है। जिला प्रशासन के अनुसार कर्फ्यू में ढील देने से पहले शांति व्यवस्था की समीक्षा की गई थी। कर्फ्यू के कारण लोग अपने ही घरों में कैद होकर रह गए थे। अब तीन घंटे की ढील से लोग आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था कर सकते हैं, उन्हें इनके लिए तरसना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
दो पक्षों में आपसी विवाद और बाद में पुलिस पर पथराव व आगजनी की घटना के बाद शुक्रवार को शहर में कर्फ्यू लगाया गया था। लेकिन इसके बाद भी आगजनी की घटनाएं हुई यहां तक आईजी पर भी पथराव की खबरें सामने आई थी।
विज्ञापन
उपद्रव के दौरान एक पुलिस अधिकारी भी किसी उपद्रवी ने अंगुली तक काट दी थी। चार दिन तक मचे उपद्रव में बड़ी संख्या में लोग व पुलिसकर्मी घायल हुए है। पुलिस ने अब 50 से अधिक उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। जबकि शहर में करीब 900 की संख्या में पुलिस के जवान तैनात है।