फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   13-hour relaxation in tomorrow curfew, know what will be the time

जयपुर बवाल: स्कूल पहुंचे नौनिहाल, बाजार हुए गुलजार, कर्फ्यू में 13 घंटे की ढील

Wed, 13 Sep 2017 12:20 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 13 Sep 2017 12:20 PM IST
विज्ञापन
13-hour relaxation in tomorrow curfew, know what will be the time
कर्फ्यूग्रस्त इलाके में ढील के बाद स्कूल खुले - फोटो : अमर उजाला
जयपुर के रामगंज में बवाल के बाद कर्फ्यू में दी गईं दो ढीलों में शांति रही, इसे देखते हुए अब आज ढील का समय बढ़ा कर 13 घंटे कर दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आज सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक कर्फ्यू में राहत दी गई है। ऐसे में स्कूल खुले और बाजार में चहल-पहल देखने को मिल रही है। इससे पूर्व मंगलवार को कर्फ्यू में दी गई छह घंटे की ढील शांतिपूर्ण रही थी। उसके बाद शाम होते ही पुलिस ने पूरे इलाके में फिर से कर्फ्यू लगा दिया। पुलिस के अनुसार हालात धीरे-धीरे सामान्य होते जा रहे हैं।

आज ढील मिलते ही गलियों में सुबह स्कूली बच्चों से रौनक लौट आई। बाजार खुलने लगे और लोगों ने बाजार से अपनी जरूरत का समान खरीदना शुरू कर दिया है। हालांकि इस दौरान पुलिस का भारी जाब्ता मौजूद है।
विज्ञापन

चार थानों में इंटरने बंद

13-hour relaxation in tomorrow curfew, know what will be the time
बाजार में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
रामगंज में हुए उपद्रव के बाद चार थानों, रामगंज थाना, गलता गेट थाना, माणक चौक थाना और सुभाष चौक थाना में कर्फ्यू लगाया गया था। अब दी गई छूट के दौरान कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि असमाजिक तत्वों पर खास नजर रखी जा रही है।

हालांकि इन चारों की थाना क्षेत्रों में इंटरनेट फिलहाल सेवाएं बंद हैं। इससे पूर्व इंटरने 14 थानों में मंगलवार रात 12 बजे तक के लिए बंद था। अब 10 थाना क्षेत्रों से इंटरनेट सुविधा शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed