फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Women jumped into canal for suicide, this situation happened due to fear of death

खुदकुशी के लिए नहर में कूदी, मौत के डर से हुआ यह हाल और....

Thu, 17 Aug 2017 07:45 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 17 Aug 2017 07:45 PM IST
विज्ञापन
Women jumped into canal for suicide, this situation happened due to fear of death
नहर से महिला को निकालते गोताखोर - फोटो : File photo
गृहक्लेश से परेशान चार बच्चों की एक मां ने नहर में छलांग लगा दी। ज्योंही वह पानी में डूबने लगी और मौत का डर सताया तो महिला तैरकर नहर के किनारे पर आ गई। दीवार को पकड़कर बचाव के लिए चिल्लाने लगी। तब तक स्थानीय गोताखोर भी नहर में ट्यूब लेकर कूद गए।
विज्ञापन


वे तैरते हुए महिला तक पहुंचे और फिर उसे सकुशल बचाकर बाहर ले आए। यह घटना राजस्थान में भरतपुर जिले की है। चौबुर्जा चौकी पुलिस के मुताबिक मोरी चार बाग निवासी विद्या देवी (36) ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर खुदकुशी की ठान ली।
विज्ञापन


आज दोपहर वह शहर के बीच स्थित सुजान गंगा नहर की चौबुर्जा पुलिया पर चढ़ गई। वहां कुछ देर खड़ी होकर इधर-उधर देखने लगी और फिर मौका पाकर नहर में छलांग लगा दी। यह देखकर आसपास मौजूद लोगों ने हल्ला मचाया। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। तैराकों को बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत का खौफ ऐसा नजर आया कि....

Women jumped into canal for suicide, this situation happened due to fear of death
demo pic - फोटो : अमर उजाला
वहीं, दूसरी तरफ नहर में कूदी विद्या डूबने के बजाए तैरते हुए नहर में एक दीवार से आकर चिपक गई। कुछ देर बाद वहां पहुंचे तैराक भी ट्यूब लेकर नहर में कूद गए और विद्या को पकड़कर करीब पौन घंटे में बाहर निकाल लाए। फिर पुलिस ने विद्या को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

इसके बाद चौबुर्जा पुलिस ने समझाइश कर विद्या को उनके परिजनों के साथ भेज दिया। विद्या के मुताबिक नहर में कूदने के बाद लगा कि जान देना आसान नहीं है। वह मौत की कल्पना से घबरा गई। बच्चों की भी चिंता हुई तो तैरकर दीवार तक आ गई। गौरतलब है कि शहर के बीचों-बीच स्थित सुजान गंगा नहर में पहले भी कई लोग सुसाइड कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed